गोधन न्याय योजना ‘एप्प’ के माध्यम से गोबर की खरीदी शुरू

जांजगीर-चांपा : कलेक्टर श्री यशवंत कुमार के मार्गदर्शन में जिले छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा तय एप्प के माध्यम से गोबर की खरीदी प्रारंभ हो गई है।जिले में 5,289 पशुपालकों से ग्रामीण और एवं नगरीय निकायों की गोठानों में 20 जुलाई से 5 सितम्बर तक 33 लाख, 63 हजार, 596 किलोग्राम गोबर की खरीदी की गई। अब तक जिले की 244 गोठानों में कुल 47 हजार 622 पशुपालकों ने अपना पंजीयन कराया है। इसके साथ ही अब नई व्यवस्था के तहत 6 सितम्बर से गोबर खरीदी शासन के ‘एप’ के माध्यम से की जा रही है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तीर्थराज अग्रवाल ने बताया कि जिले में गोधन न्याय योजना का सुचारू रूप से संचालन कलेक्टर श्री यशवंत कुमार के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उनके मार्ग निर्देशन में 6 सितम्बर से जिले में शासन द्वारा चिप्स के माध्यम से बनाए गए एप के द्वारा गोबर की खरीदी की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में

9 जनपदों और 15 नगरीय निकाय की गोठानों में 33 लाख 63 हजार 596 किलोग्राम गोबर की खरीदी 5 हजार 289 पशुपालकों से की गई। पशुपालकों को दो बार बेचे गए गोबर का भुगतान उनके खातों में भी किया जा चुका है। जिले में प्रत्येक गोठान में मोबाइल एप के माध्यम से गोबर की खरीदी की जाएगी। गोठान के नोडल अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए बकायदा एप चलाने के लिए उन्हें प्रशिक्षित भी किया गया है। इस एप के माध्यम से विक्रेताओं को पूरी जानकारी घर बैठे ही मिल जाएगी।

अकलतरा जनपद में सर्वाधिक गोबर की खरीदी

जिले में सर्वाधिक गोबर की खरीदी अकलतरा जनपद पंचायत से की गई है। यहां से अब तक कुल 7 लाख 33 हजार 655 किलोग्राम गोबर की खरीदी की गई है। इसी तरह जनपद पंचायत नवागढ़ में 6 लाख 57 हजार 429 किलोग्राम, जनपद पंचायत डभरा में 4 लाख 51 हजार 915 , बलौदा जनपद पंचायत की गोठान में 2 लाख 89 हजार 253 किलोग्राम, जनपद पंचायत जैजैपुर में 2 लाख 23 हजार 810 किलोग्राम, जनपद पंचायत बम्हनीडीह में 1 लाख 92 हजार 230 किलोग्राम और जनपद पंचायत सक्ती में 1 लाख 93 हजार 246 किलोग्राम गोबर की खरीदी की गई। जनपद पंचायत पामगढ़ में 1 लाख 26 हजार 773 किलोग्राम, जनपद पंचायत मालखरौदा में 1 लाख 16 हजार 200 किलोग्राम और 15 नगरीय निकाय में 3 लाख 79 हजार 85 किलोग्राम गोबर खरीदा गया।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »