राजिम कुंभ कल्प 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कलेक्टर ने तैनात किए कार्यपालिक दण्डाधिकारी; देखें पूरी ड्यूटी लिस्ट

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के प्रयागराज कहे जाने वाले राजिम में आयोजित होने वाले ‘राजिम कुंभ कल्प मेला 2026’ की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। माघ पूर्णिमा (1 फरवरी) से महाशिवरात्रि (15 फरवरी) तक चलने वाले इस भव्य आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बीएस उइके ने कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए आदेश जारी कर विभिन्न प्रमुख स्थलों पर कार्यपालिक दण्डाधिकारियों (Executive Magistrates) की तैनाती सुनिश्चित की है।

प्रमुख स्थलों पर प्रशासनिक प्रभारियों की सूची

मेले के दौरान भीड़ नियंत्रण और व्यवस्था संचालन हेतु अधिकारियों को निम्नलिखित जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं:

प्रमुख स्थल / कार्यक्रमनियुक्त अधिकारी
विश्राम गृह, राजिमश्रीमती ऋषा ठाकुर (अपर कलेक्टर) एवं श्री योगेन्द्र कुमार देवांगन
कंट्रोल रूमसुश्री नेहा भेड़िया (डिप्टी कलेक्टर)
मुख्य मंच (नया मेला ग्राउंड)श्री विशाल महाराणा (SDM राजिम), श्री मयंक अग्रवाल एवं श्री अजय चंद्रवंशी
महानदी आरती स्थलश्रीमती डिंपल धु्रव (तहसीलदार फिंगेश्वर)
राजीव लोचन मंदिर परिसरसुश्री अवंतिका गुप्ता (नायब तहसीलदार गरियाबंद)
लक्ष्मण झूला एवं गोल्फ कोर्टसुश्री अंजली खलखो (SDM छुरा)
हेलिपैड (नवीन मेला स्थल)श्री चितेश देवांगन (तहसीलदार गरियाबंद)
कन्या विवाह समारोह (10 Feb)श्री रमेश मेहता (तहसीलदार मैनपुर)
विशेष दिवस (1, 9 व 15 Feb)श्री योगेन्द्र कुमार देवांगन एवं श्री विजय कुमार सिंह

समन्वय और सुरक्षा पर जोर

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी तैनात अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी (SDM), राजिम के साथ निरंतर समन्वय स्थापित करेंगे। मुख्य मंच से लेकर दर्शक दीर्घा और पुराने मेला ग्राउंड तक हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। विशेषकर माघ पूर्णिमा (जानकी जयंती) और महाशिवरात्रि समापन जैसे बड़े स्नान पर्वों के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »