किसान मेम्बरशिप कार्ड बनाने पर किया गया प्रतिबंधित

धमतरी : सीडीपीएल सर्विसेज प्रायवेट लिमिटेड नामक निजी संस्था द्वारा किसानसभा कार्ड मेम्बर बनाने हेतु अधिकृत होने का उल्लेख कर जिले में एप के माध्यम से किसान मेम्बर बनाने की अनुमति/दिशा निर्देश चाही गई है।

उप संचालक कृषि ने बताया कि संबंधित संस्था द्वारा मुख्य सचिव को अनुमति एवं दिशा-निर्देश हेतु लेख किया गया है, किन्तु शासन अथवा संचालनालय स्तर से किसी तरह की अनुमति प्रदाय करने के संबंध में प्रस्तुत आवेदन में अभिलेख उपलब्ध नहीं है।

साथ ही आज की तिथि तक शासन स्तर से एप के संचालन हेतु अनुमति प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न ग्रामों में उक्त किसान सभा मेम्बरशिप कार्ड बनाने 60 रूपए की मांग किए जाने संबंधी शिकायत भी प्राप्त हुई है।

अतः उक्त संस्था को किसान मेम्बरशिप कार्ड बनाने के लिए प्रतिबंधित करने के लिए सभी मैदानी अधिकारियों को ग्राम स्तर पर मुनादी कराने निर्देशित करने के निर्देश उप संचालक कृषि ने दिए हैं। साथ ही संबंधितों के कार्य को रोक लगाने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा गया है।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »