पढ़ें कैसे, डेयरी व्यवसाय से अंकु गुप्ता की हुई आर्थिक स्थिति मजबूत

सूरजपुर : ग्रामीण परिवेश में सफल एवं सुचारू डेयरी व्यवसाय का संचालन कराने के लिए शासन की ओर से आधुनिक तरीके से पशुपालन के लिए अनुदान प्रदान किया जा रहा हैं। जिसमें पशुपालन विभाग से राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजनान्तर्गत 12 लाख रूपए का डेयरी पालन राशि स्वीकृत किया जाता है।जिसमें से शासन द्वारा 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जाता  हैं।

इस योजना से अनेक लागों ने लाभ प्राप्त किया हैं जिसमें से एक हैं विकासखण्ड सूरजपुर के ग्राम सतपता के निवासी अंकु गुप्ता पिता श्री महेन्द्र प्रसाद गुप्ता। अंकु गुप्ता के पास 06 दुधारू गाय थी जिससे 20 से 25 लीटर दुग्ध प्रतिदिन मिल जाता था।  जो उनके परिवार के पोषण एवं आय के साधन के रूप में पर्याप्त नहीं था। इस दौरान उन्हे पशुपालन योजना के बारे में जानकारी प्राप्त हुई।

उन्होनें  पशुधन विकास विभाग द्वारा राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजनान्तर्गत वर्ष 2018-19 में 12 लाख रूपए का लाभ लिया जिसमें शासन द्वारा उन्हें 50 प्रतिशत का अनुदान प्राप्त हुआ। इस योजना के साथ-साथ पशुधन विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों जैसे कृत्रिम गर्भाधान, हरा चारा विकास, डेयरी पालन के संबंध में समय-समय पर दिये जाने वाले प्रशिक्षण आदि का लाभ लिया गया, और परिणाम स्वरूप उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई।

वर्तमान में उनके पास 40 गाय हैं। जिनसे रोजाना 200 लीटर से 250 लीटर दुग्ध प्राप्त होता हैं जिससे शुद्ध रूप से लगभग 1 लाख रूपए प्रतिमाह लाभ प्राप्त होता हैं। जो उनके परिवार के भरण पोषण के अतिरिक्त आमदनी का महत्वपूर्ण साधन बन गया है। जिससे उनका जीवन खुशहाल हो गया हैं। इसके लिए उन्होनें शासन को इस योजना के लिए धन्यवाद दिया हैं।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »