स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया बिहान चौपाटी खोलने की घोषणा

राजिम : राजिम माघी पुन्नी मेला के तीसरे दिन मंगलवार को आजीविका से आर्थिक सशक्तिकरण की ओर के तहत स्वसहायता समूह दीदीयों का बिहान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम के मुख्यआतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिहावा विधायक श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव ने की। इस अवसर पर मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप महिला दीदियों को उन्नती के पथ पर अग्रसर करने विशेष योजनाएं चलाई जा रही है।

गौठानों और रीपा के माध्यम से हजारों बहनों का आजीविका संवारने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में प्रगति के पथ पर बढ़ रहे हैं। मंत्री डॉ टेकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश धान का कटोरा है। यहां किसान की आर्थिक विकास के लिए कर्ज माफी और समर्थन मूल्य में धान की रिकार्ड तोड़ खरीदी की है। सभी किसानों का धान खरीदी किये हैं। पहली बार बिना किसी शिकायत के धान खरीदी सफलता पूर्वक हुआ है। यह अपने आप मे अद्भुत है। धान खरीदी में हमें देश में दूसरा स्थान मिला है। मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि वन अधिकार पत्र के माध्यम से भी सशक्तिकरण करने का कार्य किये हैं। लघु वनोपज में कुल देश का 74 प्रतिशत लघुवनोपज हमारा राज्य खरीद रहे हैं।

पहली बार मिलेट्स की खरीदी कर रहे हैं। कोदो कुटकी की खरीदी के बारे में किसी ने सोंचा नहीं था। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के लिए अंग्रेजी स्कूल खोलने का कार्य किये हैं। मंत्री जी ने बिहान समूह की महिलाओं की मांग पर गरियाबंद में बिहान चौपाटी खोलने की घोषणा करते हुए कहा कि चौपाटी के संचालन से आप सभी को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी भवनों को गोबर से बने पेंट का उपयोग किया जाएगा। हमारी सरकार द्वारा गोबर से बिजली बनाने की तैयारी की जा रही है। गोबर से इतनी आय हो सकता है, तो समृद्धि होगी ही। उन्होंने शासन की कई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि समिति के माध्यम से बहनों को लाभ मिल रहा है।

मंचीय कार्यक्रम के पूर्व मंत्री श्री टेकाम ने विभिन विकास कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण किया, जिसमें 6 करोड 90 लाख 35 हजार रुपये के 228 कार्यों का भूमिपूजन और 2 करोड़ 39 लाख 36 हजार रुपये के 51 कार्यों का लोकर्पण किया गया। उन्होंने महिला समूहों द्वारा बनाए गए स्टाल का अवलोकन करते हुए उनके उत्पादों की सराहना की और बाजार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »