भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 1 अप्रैल 2026 तक करें पंजीयन

गरियाबंद: भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गरियाबंद से प्राप्त जानकारी के अनुसार इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक भारतीय थल सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जानकारी के अनुसार अग्निवीर भर्ती के अंतर्गत अविवाहित पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे। ऐसे अभ्यर्थी जिनकी जन्म तिथि 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के मध्य है, वे अग्निवीर जनरल ड्यूटी (पुरुष एवं महिला), अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं) पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं सिपाही पद के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिनकी जन्म तिथि 01 जुलाई 2002 से 01 जनवरी 2008 के मध्य होनी चाहिए।

भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) जुलाई अथवा अगस्त 2026 में आयोजित होने की संभावना है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आवेदन से पूर्व पात्रता संबंधी सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और समय-सीमा के भीतर आवेदन करें।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गरियाबंद के दूरभाष क्रमांक 07706-241269 पर भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »