Beauty With Brain: बेहद कम उम्र में शादी, ब्यूटी के जीते कई खिताब, Story Of A Business Woman

रायपुर : भारत में महिलाओं के उद्यमी बनना अभी भी दुर्लभ है, लेकिन कुछ महिलाओं ने अपने कठिन परिश्रम और अद्भुत दृढ़ता के बल पर इसमें सफलता प्राप्त की है। उनमें से एक महिला हैं, अपूर्व राय पेशे से स्किन केयर एक्सपर्ट हैं। वह मैसूर में स्किन केयर सॉल्यूशंस नाम से क्लिनिक चलाती हैं लोगों को खूबसूरत बनने के टिप्स देती हैं।

फ़ाइल फोटो

एक बिजनेस वुमन और प्रोफेशनल मॉडल के तौर पर अपूर्वा ने खूब नाम और पैसा कमाया। उन्होंने साल 2022 में मिसेज साउथ पैसिफिक एशिया यूनिवर्स का खिताब भी जीता था। अपूर्वा शादी के बाद भी अपने फिगर और स्मार्टनेस को बरकरार रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं।

बेंगलुरु की रहने वाली अपूर्वा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी शादी बहुत कम उम्र में हो गई थी। 3 साल का एक बच्चा भी है। बावजूद इसके बुलंदियों को छूने का जज्बा बरकरार है। उन्होंने पिछले महीने 5 फरवरी को सोफिया बुलगेरिया में आयोजित मिसेज यूनिवर्स 2023 प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया था।

अपूर्वा लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने न केवल सफलता का सपना देखा बल्कि उसे पूरा भी किया। ग्लैमरस होने के साथ-साथ अपूर्वा काफी स्मार्ट भी हैं। उन्होंने कॉन्टेस्ट में अपने जवाबों से सबको चौंका दिया। अपूर्वा का कहना है कि वह महिलाओं को जागरूक करना चाहती हैं। वह उन्हें खुद पर भरोसा करना सिखाना चाहती हैं, ताकि उन्हें दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े।

उन्होंने काम और परिवार के बीच भी काफी बेहतर तरीके से तालमेल बिठाया है। बच्चे और परिवार की देखभाल करने के साथ-साथ वह अपना स्किन क्लिनिक भी चलाती हैं और दुनिया की सबसे बड़ी सौंदर्य प्रतियोगिता जीतने की तैयारी भी करती हैं। वह दूसरों को फिटनेस टिप्स देने के अलावा खुद की सेहत का भी ध्यान रखती हैं।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »