सचिव संघ के प्रान्तीय आव्हान पर सचिव और रोजगार सहायक बैठे भुख हड़ताल पर

गरियाबंद : सचिव संघ के प्रान्तीय आव्हान पर जिला मुख्यालय गरियाबन्द में पंचायत सचिव संघ और ग्राम रोजगार सहायक संघ द्वारा लगातार 17 दिनो से अनवरत काम बंद कलम बंद हड्ताल जारी है तरह तरह के अनोखे तरिको से शासन प्रशासन के समक्ष अपनी मांगो को रख रही लेकिन 17 दिनों के बाद भी शासन के द्वारा सचिवों की मांगो को अनदेखा किया जा रहा है।

शासन द्वारा कोई भी सकारात्मक जबाव नही दिया जा रहा है जिसके चलते गरियाबन्द सचिव संघ और ग्राम रोजगार सहायक संघ द्वारा विवशता पुर्वक दिनांक 12/01/21 से 20/01/21 तक क्रमिक रुप से भुख हड़ताल पर बैठ गए, जिसमे ब्लाक सचिव संघ के पदाधिकारी अनुज ठाकुर, भागीरथी सिन्हा,ब्लाक सचिव संतराम सिन्हा,रोजगार सहायक संघ अध्यक्ष दिनेश कश्यप,उत्तम निर्मलकर,शंकरलाल शामिल हैं, नियमितीकरण की मांग को लेकर पंचायत सचिव विगत 17 दिनों से हड़ताल पर हैं। कामबंद हड़ताल से ग्राम पंचायत में विकास के विभिन्न कार्य ठप हो गया है।सचिवों के काम बंद करने से पंचायतों में ताला लटक गया है। पिछले 17 दिनों से जिला मुख्यालय के गांधी मैदान में झंडा बैनर के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं।

हड्ताल में पंचायत सचिव संघ गरियाबन्द के ब्लाक अध्यक्ष अनुज ठाकुर जिला सहसचिव दिलिप खरे संरक्षक होरीलाल शर्मा,सचिव संतराम सिन्हा,किशन साहु, लोकसिन्ह यादव,तिजु चौहान,शत्रुघन साहु,  द्वारिका राठौर, परमेश्वर ठाकुर, कन्हैयालाल ध्रुव, गीताराम मरकाम उमाशन्कर नागेश, निशा पटेल,सुभान्गी उपाध्याय,चन्द्रिका नेताम,रोशन साहु, भगवती ध्रुव,चैतराम साहु, शिवरतन नेताम,बलराम पटेल,रोजगार सहायक संघ से ब्लाक अध्यक्ष दिनेश कश्यप उपाध्यक्ष शंकरलाल, सचिव आशकरण निषाद,कोषाध्यक्ष यशवंत साहु,योगेंद्र यादव,दयावती साहु,इंदिरा पटेल,डायमण्ड,चित्ररेखा,रोमन विश्वकर्मा,निलकन्ठ,घनश्याम साहु,पायल खापर्डे,दुलेश्वर, भेश्वर ओमप्रकाश, उत्तम और अन्य सचिव,रोजगार सहायक साथी उपस्थित थे।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »