Whatsapp पर भेजी ये वीडियो तो सीधे जाएगा जेल, पढ़ें ये अहम खबर

रायपुर/कारोबार संदेश : हम रोजाना Whatsapp का इस्तेमाल करते हैं. अब यह एक ऐसा ऐप बन गया है जिसे हम दिन में कई बार इस्तेमाल करते हैं। इसकी मदद से हम फोटो और वीडियो भी शेयर करते हैं, लेकिन कई बार हम इस काम को करते हुए कई कानूनों का उल्लंघन करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको जेल तक की हवा खिला सकती हैं।

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या वीडियो या चीज है जिसे भेजने के बाद आपको जेल भी जाना पड़ सकता है. दिल्ली पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया था। उन पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी में लिप्त होने का आरोप लगाया गया था। इससे आप इतना तो समझ ही गए होंगे कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी एक्ट एक अपराध है। यानि ऐसा कोई भी वीडियो या फोटो शेयर करने के बाद आप जेल की हवा भी खा सकते हैं।

फ़ाइल फोटो

हम ऐसे वीडियो भी शेयर करते हैं जो जाने-अनजाने सामाजिक भेदभाव को बढ़ावा देते हैं और भूल जाते हैं कि ये अपराध की श्रेणी में आते हैं। अगर आपको कभी भी ऐसा कोई वीडियो मिल जाए तो आप बिना कुछ सोचे उसे तुरंत डिलीट कर दें। क्योंकि यह आपको सीधे परेशानी में डाल सकता है।

फेक न्यूज एक ऐसी चीज है जो आपको जेल में डाल सकती है। व्हाट्सएप पर हम सुबह-सुबह ऐसे वीडियो शेयर करते हैं जो देश और समाज को बांटते हैं। इसके अलावा इस कैटेगरी में फेक न्यूज भी आती है, जिसे हम बिना कुछ सोचे-समझे फॉरवर्ड कर देते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत है। इसका मतलब है कि किसी भी खबर को शेयर करने से पहले आपको क्रॉस वेरिफाई करना होगा।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »