आज सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, दोनों ऑल टाइम हाई से फिसले

Gold Silver Price 24 July: नई दिल्ली : सोने-चांदी के भाव ने आज ऑल टाइम हाई से बुरी तरह फिसले हैं। सर्राफा बाजारों में सोने के भाव में आज 1426 रुपये प्रति 10 ग्राम की भारी गिरावट है। वहीं, चांदी के रेट में 1300 रुपये प्रति किलो की मंदी है। जीसटी के साथ सर्राफा मार्केट में 24 कैरेट सोना जहां 102080 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से बिक रहा है तो चांदी 117986 रुपये किलो बिक रही है। बुधवार को चांदी बिना जीएसटी 115850 रुपये प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर बंद हुई थी। जबकि, सोना 100533 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वोच्च शिखर पर बंद हुआ था। आज 24 कैरेट गोल्ड 99107 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। जबकि, चांदी 114550 प्रति किलो के रेट पर खुली।


जुलाई में ही 10000 रुपये अधिक उछली चांदी

जुलाई में चांदी की रफ्तार सोने के मुकाबले काफी तेज रही। इस अवधि के सोना जहां 3221 रुपये प्रति दस ग्राम उछला तो चांदी के रेट में उछाल 10340 रुपये की रही। आईबीजेए रेट के मुताबिक 30 जून को सोना 95886 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बंद हुआ था। जबकि, चांदी 105510 रुपये प्रति किलो के रेट से बिकी। इसमें जीएसटी नहीं जुड़ा है।

सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)ने जारी किए हैं। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास।
इस साल सोना 23367 और चांदी 28533 रुपये चढ़ी

सर्राफा बाजारों में इस साल सोना करीब 23367 रुपये और चांदी 28533 रुपये महंगी हो चुकी है। 31 दिसंबर 24 को सोना 76045 रुपये प्रति 10 के रेट से खुला था और चांदी 85680 रुपये प्रति किलो से। इस दिन सोना 75740 रुपये पर बंद हुआ। चांदी भी 86017 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
क्या है18 से 23 कैरेट गोल्ड की कीमत

23 कैरेट गोल्ड भी 1420 रुपये सस्ता होकर 98710 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 101671 रुपये हो गई है। अभी इसमें मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा है।

22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1306 रुपये टूटकर 90782 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जीएसटी संग यह 93505 रुपये है।

आज 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 1070 रुपये गिरकर 74330 पर खुली और जीएसटी के साथ यह 76559 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Translate »