एक्वेरियम पर समूह का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न : रंग बिरंगी मछलियों से भरे एक्वेरियम संवारेंगे महिलाओं का जीवन
दंतेवाड़ा : जिले की स्व-सहायता समूह की महिलाओं का जीवन अब रंग बिरंगे खूबसूरत मछलियों से भरे मछलीघर संवारेंगे। दरअसल जिला कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिले के बालपेट ग्राम में मत्स्य विभाग एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अभिसरण के माध्यम से शारदा महिला संगठन समूह की पन्द्रह महिलाओं को एक्वेरियम फेब्रिकेशन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसे सीख कर वे विभिन्न प्रकार के एक्वेरियम निर्माण कर उसे बेचकर आय प्राप्त कर सकेंगी। इस अवसर पर मत्स्य अधिकारी श्री थानसिंह सिन्हा एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन दन्तेवाड़ा के प्रभारी उपस्थित थे।
क्या है? एक्वेरियम
एक्वेरियम (Aquarium) मछलीघर या कृत्रिमजलाशय, पानी से भरे बर्तन, या कांच के कुंड हैं, जिसमें जीवित जलचरों या पौधों को रखा जाता है। ये एक्वेरियम मुख्यत: मछलियों को पालने और उनके कौतुक उत्सुकता को देखने दिखाने के काम में आती हैं।