UIDAI की बड़ी कार्रवाई: लाखों आधार कार्ड बंद, जानिए किन लोगों पर पड़ा असर

नई दिल्ली/सूत्र: देशभर में आधार कार्ड की अनिवार्यता को देखते हुए, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अब तक 1.17 करोड़ से अधिक मृतक व्यक्तियों के आधार कार्ड बंद कर दिए हैं। यह कदम आधार कार्ड के दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।

UIDAI ने जानकारी दी कि यह कार्रवाई नागरिक पंजीकरण प्रणाली (CRS) के माध्यम से प्राप्त मृत्यु प्रमाणों के आधार पर की गई है। अब आम नागरिक भी “माय आधार” पोर्टल के जरिए अपने परिवार के मृतक सदस्य का आधार कार्ड बंद कराने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

किनके आधार कार्ड हो रहे हैं बंद?

UIDAI केवल उन व्यक्तियों के आधार कार्ड निष्क्रिय कर रहा है, जिनकी मृत्यु की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। यह जानकारी राज्य सरकारों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की नागरिक पंजीकरण प्रणाली से प्राप्त की गई है।

  • अब तक 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 1.55 करोड़ मृत्यु रिकॉर्ड प्राप्त हुए हैं।
  • इन रिकॉर्ड्स के सत्यापन के बाद 1.17 करोड़ आधार नंबर निष्क्रिय (Inactivate) कर दिए गए हैं।

मृतक का आधार कार्ड कैसे करें निष्क्रिय?

यदि आपके परिवार में किसी सदस्य का निधन हो गया है, तो आप UIDAI के “माय आधार पोर्टल” के माध्यम से यह प्रक्रिया कर सकते हैं:

  1. https://myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं
  2. “मृतक का आधार निष्क्रिय करें” विकल्प चुनें
  3. मृतक के आधार नंबर, मृत्यु प्रमाणपत्र संख्या और अन्य आवश्यक विवरण भरें
  4. दस्तावेज़ अपलोड कर सबमिट करें

UIDAI द्वारा सभी जानकारी की जांच के बाद संबंधित आधार कार्ड बंद कर दिया जाएगा।

यह कदम क्यों महत्वपूर्ण है?

  • मृतक व्यक्तियों के नाम पर बैंक खाता, सिम कार्ड, सरकारी योजनाओं में धोखाधड़ी की संभावना रहती है।
  • आधार निष्क्रिय होने से ऐसे दुरुपयोग पर रोक लगेगी।
  • इससे सरकार के डेटा बेस और जनसंख्या रिकार्ड की शुद्धता भी सुनिश्चित होगी।

UIDAI ने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया चरणबद्ध रूप से जारी रहेगी, और नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »