गरियाबंद के नए पुलिस अधीक्षक बने वेदव्रत सिरमौर (भापुसे), संभाला पदभार

गरियाबंद : गरियाबंद जिले को आज नया पुलिस अधीक्षक मिल गया। भारतीय पुलिस सेवा (भापुसे) के अधिकारी वेदव्रत सिरमौर ने दिनांक 23 दिसंबर 2025 को जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया।

पदभार संभालने के पश्चात पुलिस अधीक्षक श्री सिरमौर ने जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनके द्वारा संचालित कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। इसके उपरांत उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त कार्यालयीन स्टाफ की बैठक भी ली।

बैठक के दौरान श्री सिरमौर ने सभी शाखा प्रभारियों को निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रत्येक शाखा द्वारा किए जा रहे कार्यों की समय-सीमा में वरिष्ठ कार्यालय को प्रतिवेदन एवं आवश्यक जानकारी भेजना अनिवार्य होगा।

नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक ने अपने संदेश में कहा कि कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा और पुलिसिंग में पारदर्शिता उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगी तथा जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व संवेदनशील बनाया जाएगा।

पुलिस विभाग में उनके पदभार ग्रहण करने से जिले में प्रशासनिक सुदृढ़ता और बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जताई जा रही है।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »