सेकेंड हैंड सामान खरीदने में भारतीय दुनिया में दूसरे नंबर पर, जानिए किस देश ने मारी बाज़ी?

नई दिल्ली: दुनिया में सेकेंड हैंड प्रोडक्ट्स का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। साल 2024 में यह 523.29 अरब डॉलर का था और 2032 तक इसके 1451.34 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान इसके सालाना 13.6% की दर से बढ़ने की उम्मीद है। सेकेंड हैंड प्रोडक्ट्स खरीदने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के लोग सबसे आगे हैं। एक सर्वे के मुताबिक इस देश में 62% लोगों ने कहा कि पिछले 12 महीने के दौरान उन्होंने सेंकेड हैंड सामान खरीदा है। इस मामले में भारत दूसरे नंबर पर है। हमारे देश में 60% लोगों ने सेकेंड हैंड सामान खरीदने की बात कही है।
Statista के मुताबिक भारत के बाद अमेरिका, फिनलैंड और यूके का नंबर है। इन देशों में 59% लोगों ने सेकेंड हैंड प्रोडक्ट्स खरीदने की बात स्वीकार की है। फ्रांस में यह आंकड़ा 58%, पोलैंड में 56%, जर्मनी और नीदरलैंड में 55%, चीन और स्वीडन में 54%, कनाडा में 53%, मेक्सिकों में 52%, साउथ अफ्रीका में 50%, ऑस्ट्रिया में 48%, ब्राजील में 56%, स्पेन में 45%, इटली में 40% और साउथ कोरिया में 36% है।
क्या-क्या बिकता है
अमेरिका की रिसर्च फर्म MMR के मुताबिक उत्तर अमेरिका का सेकेंड हैंड बाजार दुनिया में सबसे बड़ा है। इसके बाद यूरोप, एशिया पैसिफिक, साउथ अमेरिका और मिडिल ईस्ट एंड अफ्रीका का नंबर है। ईबे जैसी कई कंपनियां ऑनलाइन सेकेंड हैंड सामान बेचती हैं। सेकेंड हैंड सामान में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी फर्नीचर, क्लोदिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्पोर्टिंग गुड्स की है।












