महिला स्वावलंबी संस्था के तत्वाधान में दीपावली मिलन समारोह का किया गया आयोजन

गरियाबंद : महिला स्वावलंबी संस्था के तत्वाधान में बुधवार को स्थानीय सांस्कृतिक भवन गरियाबंद में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसके साथ ही महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ी फैंसी ड्रेस, छत्तीसगढ़ी व्यंजन, रंगोली, मेहंदी और नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन थे। विशेष अतिथि के रूप में नगर उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, पूर्व नपा अध्यक्ष श्रीमती मिलेश्वरी साहू, जनपद अध्यक्ष लालिमा ठाकुर भी मौजूद रहीं।

कार्यक्रम का आयोजन संस्था की अध्यक्षा श्रीमती तनु साहू के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने सभी महिलाओं को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि आज महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए और महिला स्वावलंबी संस्था द्वारा इसे आगे ले जाने का जो प्रयास किया जा रहा है वह काबिले तारीफ है।

दीपावली मिलन समारोह में महिलाओं द्वारा छत्तीसगढ़ी नृत्य को बहुत ही आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। समारोह के दौरान तरह-तरह की मिठाइयां बनाई गईं। महिला स्वावलम्बी संस्था की अध्यक्षा श्रीमती तनु साहू ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का होना सामाजिक समरसता और आपसी संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में मील का पत्थर साबित होता है। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »