चंद्रयान-3 पृथ्वी की कक्षा में पहुंचा: इसरो प्रमुख ने कहा- यात्रा शुरू

रायपुर/सूत्र : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने शुक्रवार दोपहर 2.35 बजे चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च किया। चंद्रयान को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से LVM3-M4 रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में भेजा गया।

16 मिनट बाद चंद्रयान सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में पहुंच गया. प्रक्षेपण के बाद इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि यान ने चंद्रमा की ओर अपनी यात्रा शुरू कर दी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो यह 23 अगस्त को शाम 5.47 बजे चंद्रमा पर उतरेगा।

चंद्रयान-3 में लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल है. लैंडर और रोवर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेंगे और 14 दिनों तक वहां प्रयोग करेंगे। प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा की कक्षा में रहकर पृथ्वी से आने वाले विकिरण का अध्ययन करेगा। मिशन के जरिए इसरो यह पता लगाएगा कि चंद्रमा की सतह पर भूकंप कैसे आते हैं। यह चंद्रमा की मिट्टी का भी अध्ययन करेगा।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »