जिला चिकित्सालय में दीर्घायु वार्ड (कैंसर) अंतर्गत ई-कैम्प का आयोजन

गरियाबंद : जिला चिकित्सालय गरियाबंद में नवनिर्मित दीर्घायु वार्ड (कीमोथेरपी) का शुभारंभ 16 जनवरी 2021 को कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर द्वारा किया गया। जहां कीमोथेरपी पद्धति से कैंसर से संबंधित बिमारियों के उपचार, परामर्श एवं उनके दुष्प्रभाव से बचाव हेतु जानकारी प्रदान किया जावेगा।

राज्य कार्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार एन.पी.सी.डी.सी.एस कार्यक्रम के तहत् छत्तीसगढ़ राज्य में दीर्घायु वार्ड अंतर्गत नामांकित डॉ.दिनेश पेंडारकर एवं डॉ.सी.एम. त्रीपाठी तकनीकी विशेषज्ञ तथा जिला चिकित्सालय गरियाबंद के कीमोथैरपी प्रशिक्षित डॉ.प्रशांत रात्रे, चिकित्सा अधिकारी एवं उनके चिकित्सकीय दल के सहयोग से जिला चिकित्सालय में ई-कैंप का आयोजन 30 जनवरी 2021 को समय 12:30 बजे से 02 बजे तक किया गया है। जिसमे जिले के कैंसर मरीजों का कीमोथेरपी पद्धति द्वारा उपचार एवं परामर्श किया जावेगा।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »