महिलाओं के स्वावलंबी बनने से ही होगा समाज और देश का विकास: तनु साहू

गरियाबंद: आत्मनिर्भरता हमारे सफलता की वह कुंजी है, जो हमेशा हमारे पास ही रहती है”। आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वावलंम्बन सबसे ज़रूरी है। महिलाओं के स्वावलंबी बनने से ही समाज और देश का विकास होगा। उक्त बातें स्वावलंबी महिला विकास समिति के अध्यक्ष तनु साहू ने ग्राम लफंदी (राजिम) में महिलाओं की एकदिवसीय कार्यशाला में कही।

स्वावलंबी महिला विकास समिति गरियाबंद के तत्वावधान में एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला ग्राम लफंदी (राजिम) में आयोजित किया गया था। कार्यशाला में स्वावलंबी महिला विकास समिति के अध्यक्ष तनु साहू ने महिला सम्मान, नारी एकता एवं शिक्षित महिलाओं की समाज में भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला की अध्यक्षता सरपंच लफंदी श्रीमति इंद्राणी साहू ने किया। सेकंड हाफ में स्वावलंबी महिला विकास समिति के प्रशिक्षकों द्वारा महिलाओं के लिए एकदिवसीय आर्टिफिशियल ज्वेलरी मेकिंग प्रशिक्षण शिविर लगाया गया।

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष तनु साहू ने कहा कि स्वावलंबी महिला विकास समिति गरियाबंद की ओर से जनवरी 2023 के प्रथम सप्ताह में गरियाबंद जिले की विभिन्न ग्रामों में महिलाओं को वेस्ट ऑफ मटेरियल, ब्यूटी पार्लर, साड़ी मेकिंग, आर्टिफिशियल ज्वेलरी बनाने का 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। संस्था की ओर से महिलाएं गांव में ही वीभिन्न प्रकार की हूनर सीख सकेंगी।

संस्थान महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए नए-नए कोर्स संचालित कर रहा है। 10 दिनों तक संस्था के बेहतर प्रशिक्षक के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण ले चुके सभी महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का काम किया जाएगा। ताकि वे स्वावलंबी बन सकें। संस्था की ओर से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को फालोअप की सुविधा देने का काम करेगी।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »