थल सेना भर्ती रैली दुर्ग मे 3 मार्च से: 28 जिलों के 40 हजार उम्मीदवार होंगे शामिल

रायपुर : भारतीय थल सेना द्वारा दुर्ग के पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में 3 से 12 मार्च तक सेना की भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती रैली में राज्य के 28 जिलों के लगभग 40 हजार उम्मीदवार शामिल होंगे। कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षा के लिए प्रत्याशियों  से चिकित्सा अधिकारियों द्वारा जारी असिम्पटिक प्रमाण पत्र लाने कहा गया है। दुर्ग जिला प्रशासन द्वारा रैली में आने वाले उम्मीदवारों के लिए आवास, भोजन की व्यवस्था की जायेगी।

थल सेना भर्ती रैली में भाग लेने हेतु आवश्यक दस्तावेज में लेजर प्रिंटर से गुणवत्ता युक्त पेपर पर सेना भर्ती कार्यालय द्वारा जारी किया गया प्रिंटेड एडमिट कार्ड। नवीनतम खीचा हुआ 2 पासपोर्ट कलर फोटोग्राफ सफेद बैकग्राउंड में। मान्यता प्राप्त बोर्ड, विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय से जारी आठवीं, दसवीं, बारहवीं, स्नातक की अंक सूची। प्रोविजन, ऑनलाईन शैक्षणिक प्रमाण-पत्र का संबंधित शैक्षणिक संस्था के प्रमुख के द्वारा सत्यापित होना।

चाहिए.ओपन स्कूल से हाईस्कूल उत्तीर्ण आवेदकों को स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट को ब्लॉक शिक्षा अधिकारी,  जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रति हस्ताक्षर करवाना होगा। तहसीलदार, अनुविभागीय अधिकारी, कलेक्टर द्वारा जारी निवास एवं जाति प्रमाण-पत्र। विद्यालय, महाविद्यालय के हेडमास्टर, प्राचार्य द्वारा जारी स्कूल चरित्र प्रमाण-पत्र। गांव के सरपंच, मुख्य नगरपालिका अधिकारी के द्वारा जारी फोटो युक्त चरित्र प्रमाण-पत्र। एन.सी.सी. प्रमाण-पत्र यदि हो तो ।

जिला, राज्य, राष्ट्रीय स्तर पर खेले जाने का खेल प्रमाण-पत्र यदि हो तो। दस रूपए के नॉन ज्यूडिशियल स्टॉम पेपर पर निर्धारित प्रपत्र में नोटरी से एफिडेविट। सरकारी अस्पताल से जारी कोविड-19 के संबंध में चिकित्सा प्रमाण पत्र। 48 घंटे के भीतर का चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी कोविड-19 फ्री, एसिंप्टोमेटिक सर्टिफिकेट। निर्धारित प्रपत्र में पिता, अभिभावक द्वारा हस्ताक्षरित नो-रिस्क प्रमाण पत्र। अधिक जानकारी के लिए दुर्ग जिले की वेबसाईट durg.gov.in पर का अवलोकन किया जा सकता है।

अभ्यर्थियों के लिए ठहरने एवं अन्य सुविधा

रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के ठहरने एवं अन्य सुविधाओं के लिए दुर्ग शहर के विभिन्न स्थानो पर व्यवस्था कर संबंधित अधिकारियों के संपर्क नंबर जारी किए गए है। प्री मैट्रिक/पोस्ट मैट्रिक आदर्श कन्या छात्रावास, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास, उतई रोड को नियत किया गया है। इसके लिए संपर्क नंबर 8959205391, 9754392582, 9098982001, 9301848093 की ड्यूटी लगाई गई है।

इसी तरह प्री मैट्रिक/पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास मालवीय नगर चैक के लिए संपर्क नंबर 9630241759, 9753377641, 9009702116, 8223058897 है। इसी तरह प्री मैट्रिक/पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति जनजाति बालक छात्रावास जी.आर.डी स्कूल के पीछे के लिए 8518856668, 9584603145, 8357099096, 9755333316 है। इसी तरह रैन बसेरा बस स्टैंड दुर्ग के लिए 9165444717, 8120407245, 7987953782, 7697515670 है। रैन बसेरा जिला अस्पताल के लिए 8982451869, 9329631944, 9589695228, 7697407487 है।

खालसा पब्लिक स्कूल मालवीय नगर चैक के लिए संपर्क नंबर 7869892780, 7389333566 है। नेशनल स्कूल पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम के लिए संपर्क नंबर 9039785663, 9406047482 है। इसी तरह शासकीय जे.आर.डी. विद्यालय गांधी चैक के लिए संपर्क नंबर 9752613702, 9755137094 है। सरस्वती शिशु मंदिर कसारीडीह के लिए 9827895985, 9098972388 है। विद्यापीठ विद्यालय पाॅलीटेक्निक काॅलेज के लिए संपर्क नंबर 9926104408, 9826641455 है।

शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लिए संपर्क नंबर 7000358950, 9691848390 है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीपक नगर के लिए 7828477658, 9713599599 है। विश्वदीप हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए 7000079691, 9754004811 एवं महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अभ्यर्थियों के ठहरने के लिए सुविधा हेतु संपर्क नंबर 9752320582 एवं 7828805459 है। अभ्यर्थी संबंधित नंबरों पर संपर्क कर यहां ठहरने की सुविधा ले सकते हैं।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »