नंदकुमार साय बनाए गए छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन के अध्यक्ष

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने नंदकुमार साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम(CSIDC) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें राज्य सरकार द्वारा कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। वहीं, नंदकुमार साय को नए दायित्व के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री नंद कुमार साय ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने श्री साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति व कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने पर हार्दिक बधाई देते हुए उन्हें नवीन दायित्व के सफलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »