सामाजिक व्यवहार परिवर्तन विषय पर सामाजिक प्रतिनिधियों का एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

गरियाबंद : कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में यूनिसेफ व जिला प्रशासन के समन्वय से जिले में स्वस्थ जच्चा सुरक्षित बच्चा अभियान का क्रियान्वयन किया जा रहा है। अभियान अंतर्गत मातृ एवं शिशु सुरक्षा के बारे में जनजागरूकता लाई जा रही है। साथ ही गरियाबंद को उत्कृष्ट जिला बनाने की पहल पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख एवं समुदाय प्रमुख, संस्थाओं एवं अन्य विभाग के समन्वय से विभिन्न गतिविधियां संचालित किया जा रहा हैं।

इसी कड़ी में गुरुवार कार्यालय जनपद पंचायत गरियाबंद में सामाजिक व्यवहार परिवर्तन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मौजूद लोगों को मातृ एवं शिशु की सम्पूर्ण सुरक्षा, पोषण, संस्थागत प्रसव टीकाकरण स्तनपान, प्रसव पूर्व जांच,की विभिन्न घटक पर जानकारी देकर उन्हें जिला स्तरीय प्रभावशाली व्यक्तियों की पहचान कर ग्रामीण क्षेत्र में व्यवहार परिवर्तन के बारे में लोगों को जागरुक करने की जानकारी दी गई।

एक दिवसीय कार्यशाला में जिला स्तरीय सामाजिक संगठन, रामायण मंडली के अध्यक्ष, वन समिति के अध्यक्ष, ग्राम के प्रमुख पटेल को लोगों में सामाजिक कुरीतियों व विभिन्न प्रकार के रूढ़िवादी के प्रति सामाजिक परिवर्तन लाने हेतु जनजागरूकता लाने को प्रोत्साहित किया गया।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »