वाहन खरीदी हेतु बोली की अंतिम तिथि 25 जनवरी तक बढ़ाई गई

गरियाबंद : गरियाबंद जिला के राजस्व विभाग हेतु 07 नग नवीन वाहन क्रय किया जायेगा। इस हेतु जेम पोर्टल पर उपलब्ध ई-बिडिंग प्रक्रिया के तहत ई-बिडिंग का प्रकाशन 04 जनवरी 2022 को जेम पोर्टल पर किया गया था। बिड समाप्ति की तिथि 15 जनवरी 2022 निर्धारित थी। इसी प्रकार डिलीवरी-डेस बिड समाप्ति की तिथि से 30 दिवस नियत की गई थी। उक्त ई-बिड क्रमांक जेम/2022/बी/1826951 को संशोधित करते हुए बोली की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2022 तक बढ़ाई गई है। तथा डिलीवरी-डेस हेतु  समय-सीमा बिड समाप्ति की तिथि से 90 दिवस कर दी गई है। इच्छु वाहन विक्रेता फर्म/संस्था निर्धारित समय-सीमा में ई-बिडिंग प्रक्रिया में भाग/हिस्सा ले सकते है।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »