मछुआ दिवस पर मछुआरों को निःशुल्क आईस बाक्स एवं जाल का वितरण

सुखसागर/बलौदाबाजार : विश्व मछुआ दिवस के मौके पर यहां जिला मछलीपालन विभाग द्वारा सहकारी समिति से जुड़े मछुआरों को जाल एवं आईस बाॅक्स का वितरण किया गया। सात सहकारी समितियों- सेन्दूरस, सलौनीकला, डमरू,सलौनी, सिमगा और दरचुरा से जुड़े लगभग डेढ़ सौ मछुआरे और 14 स्वतंत्र मछुआरों को इसका फायदा मिला। उन्हें लगभग 4 लाख 50 हजार रूपये की जाल एवं आईस बाक्स के रूप में सामग्री प्रदान की गई है। शासकीय मछलीपालन प्रक्षेत्र कोहरौद में आयोजित एक कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुये सामग्रियों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर उन्नत मछलीपालन विषय पर परिचर्चा भी आयोजित की गई। सहायक संचालक मछलीपालन श्री के.के.सिंह ने परिचर्चा की शुरूआत करते हुए कहा कि मछलीपालन किसानों के लिए अतिरिक्त आमदनी कमाने का बढ़िया जरिया है।  विभाग द्वारा किसानों को मछलीपालन के उन्नत तकनीकी की जानकारी दी जाती है। राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के जरिये गरीब मछुआरों को बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध करा रही है। इस अवसर पर हरदी एनीकट में बड़े फिंगर आकार के साढ़े 8 लाख मछली बीज भी संग्रहित की गई।  स्थानीय सरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधि एवं मछुआरों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर मछलीपालन संचालनालय से आए एएफओ श्री एसपी शुक्ला, मत्स्य निरीक्षक श्री बी.पी.शर्मा सहित मछलीपालन विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। 

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »