जिला चैम्बर अध्यक्ष ने मकर संक्रांति पर वृध्दजनो को बांटे फल, कम्बल और तिल्ली लड्डू

गरियाबंद : गुरूवार को मकर संक्रांति के अवसर पर छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कामर्स के जिलाध्यक्ष प्रकाशचंद रोहरा के नेतृत्व भिलाई स्थित सियान सेवा सदन में निवासरत वृध्दजनो को निशुक्ल फल और कम्बल व तिल्ली के लड्डू बांटे गए। इस अवसर पर उनके साथ चैम्बर के उपाध्यक्ष विनय दासवानी, युवा चैम्बर अध्यक्ष रिजवान मेमन व प्रतिक सिंह भी उपस्थित थे। मौके पर चेम्बर पदाधिकारियो ने वृध्दजनो से आत्मीय चर्चा करते हुए उनका कुशलक्षेम भी जाना। चैम्बर अध्यक्ष ने कहा कि सेवा सदन में रहे सभी वृध्दजनो के सहयोग के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। यहां किसी भी चीज की जरूरत होतो निश्चित होकर उनसे कह सकते है। वही वृध्दजनो ने भी चैम्बर पदाधिकारियो को आत्मीयता से श्रवण पुत्र कह कर अपना आर्शीवाद दिया, उनके सुखद जीवन की कामना की। 

ज्ञात हो कि ग्राम भिलाई में बिते दो वर्षो से सियान सेवा सदन संचालित है। यहां पर ऐसे वृध्दजन जिनका घर परिवार नही या जिनके देखरेख के लिए कोई वारिश नही उनकी देखभाल की जाती है। प्रेरक संस्था द्वारा संचालित इस संस्था में वर्तमान में लगभग 13 वृध्दजन है जिसका कुशलता से परिवारिक माहौल में देखभाल की जा रही है।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »