धान उपार्जन केन्द्र देवरी एवं कनसिंघी के केन्द्र प्रभारी बदले गए

गरियाबंद : कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर द्वारा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु धान उपार्जन केन्द्रों के सतत निगरानी हेतु उपार्जन केन्द्रवार केन्द्र प्रभारी की नियुुक्ति की गई है। पूर्व आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए विकासखण्ड फिंगेश्वर अंतर्गत धान उपार्जन केन्द्र देवरी हेतु अब सहायक आंतरिक ले.प.क. अधिकारी श्री नूतन कुमार साहू तथा छुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम कनसिंधी हेतु सहायक वि.वि. अधिकारी श्री एल.के सिन्हा को केन्द्र प्रभारी नियुक्त किया गया है। पूर्व आदेश में देवरी के लिए मत्स्य निरीक्षक मोहम्मद शकील एवं कनसिंघी के लिए सहायक आंतरिक ले.प.क अधिकारी श्री कयाराम यादव की नियुक्ति की गई थी।

कलेक्टर के निर्देशानुसार केन्द्र प्रभारी संबंधित धान उपार्जन केन्द्र में चेक लिस्ट अनुसार समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। नियमित रूप से उपार्जन केन्द्र में उपस्थित रहकर धान की गुणवत्ता, किसान को आवक पंजी अनुसार बारदाना प्रदाय एवं उसी क्रम में उपार्जन करना, मिलर्स, पीडीएस एवं नये बारदाने हेतु पृथक-पृथक धान की किस्मवार स्टैकिंग, डेनेज पर धान का संग्रहण एवं धान का परिवहन संबंधित समस्त कार्य का निष्पादन नियमानुसार कराने के लिए व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे। साथ ही सप्ताहिक जांच प्रतिवेदन कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा को प्रति सोमवार प्रस्तुत करेंगे।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »