नेकी की दीवार उद्घाटित व दिव्यांग बुजुर्गो का सम्मान

छुरा : छेरछेरा पुन्नी दान पर्व के अवसर पर नेकी के दीवार  का उद्घाटन नगर के बस स्टैण्ड पर जिला कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर  के हाथों हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी  अंकिता सोम  विशेष अतिथि  तहसीलदार  कुसुम प्रधान ,सचित साहू नगर अधिकारी  नगर पंचायत छुरा ने किया‌  विशिष्ट अतिथि के रुप में दिव्यांग जन कु.दुरपत दीवान  कु.सरिता सिन्हा  टेपचन्द देवांगन, मोहन यादव  मंचस्थ थे कलेक्टर महोदय एवं सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, बेच एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर मनोज पटेल,शीतल ध्रुव, बलराम चन्द्राकर ,शंकर यदु, हीरालाल साहू के द्वारा किया गया।

शीतल ध्रुव ने नेकी की दीवार विषय में बताते हुए  अवगत कराया कि यहां कोई भी व्यक्ति जिसके पास अपनी वस्तु जिसकी अब उन्हे जरुरत नही है।उन वस्तुओं को लाकर किसी जरुरत मंद के लिए दान कर सकते है।सक्षम व्यक्ति नये वस्त्र जूता, छाता कंबल, चादर, आदि वस्तुऐं जरुरत मंद के लिए दे सकते है। इसी प्रकार गरीब, जरुरतमंद यहां पर रखी वस्तुओं को नि:शुल्क ले सकते है। मनोज पटेल ने बताया कि दिव्यांग जनो का सम्मान  एवं बुजुर्गो के सम्मान से उन्हे आत्म संतुष्टी मिलती है। नर सेवा ही नारायण सेवा है।

जिलाधिश महोदय ने नगर के समाज सेवियों द्वारा  नेकी के दीवार  जैसे पहल की सराहना करते हुए कहा कि युवाओ को  समाज सेवियो के द्वारा इस प्रकार का परोपकार के लिए कार्य करते देख अत्यंत गर्व हुआ दिन दुखियों  असहाय दिव्यांगों की सेवा एवं उन्हें सम्मान करने का अवसर मिला जिससे मै अपने आप को धन्य महसूस कर रहा हूं। कलेक्टर महोदय सहज भाव से दिव्यांगों के सम्मान के लिए स्वयं उनके पास जाके उन्हे सम्मानित किया दृष्टि बाधित कु.दुरपत दीवान को उनके कला के क्षेत्र में विशेष रुचि को देखते हुए उन्हे आर्गन देने का आश्वासन भी दिये। बुजुर्गो वृद्ध महिलाओं को अपने हाथो से कंबल,टीफिन, साड़ी , गमछा, भेंट किये।

रक्तदान शिविर में विशेष सहयोग करने वाले देवनारायण यदु, चन्द्र भूषण निषाद, अर्जून धन्जय सिन्हा, मजदूर संघ जिलाध्यक्ष रुपनाथ बंजारे सिन्हा, विनोद देवांगन, पोखन ठाकुर ,नरेन्द्र साहू, हेमंत ध्रुव का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन देवनारायण यदु ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से गावस्कर, निषाद, तरुण वर्मा, उमेंद सोरी, उज्जवल जैन, मितेश सोनी, पोषण लाल वर्मा, सोमनाथ पटेल, हेमलाल पटेल, भोजराज पटेल, दीलिप ठाकुर, सोरभ सारडा, नंदू, स्वास्थय विभाग से खंड चिकित्सा अधिकारी डा.एसपी. प्रजापति एवं उनके टीम, थाना प्रभारी संतोष भूआर्य  उनके स्टाफ एवं सभी समाज सेवी संगठन आदि उपस्थित रहे।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »