खेलो इंडिया के तहत हॉकी एवं तीरंदाजी जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन

सुखसागर/बलौदाबाजार : खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष से बिलासपुर में भारत सरकार की खेलो इण्डिया योजनान्तर्गत खेलो इण्डिया सेन्टर आफ एक्सिलेंस प्रारंभ किया जा रहा है। यह सेन्टर एक आवासीय खेल अकादमी होगी जिसमें हाॅकी, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी के बालक बालिकाओं को खेल का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। बिलासपुर के साथ-साथ रायपुर में भी खेल विभाग द्वारा राज्य स्तरीय खेल अकादमी प्रारंभ की जा रही है। जिसमें हाॅकी, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी का खेल प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। रायपुर एवं बिलासपुर की खेल अकादमी में जिन बालक बालिकाओं को प्रवेश मिलेगा, उन्हें आवास, भोजन, शैक्षणिक व्यय, खेल परिधान, दुर्घटना बीमा, खेल प्रशिक्षण की सुविधाएं, खेल विभाग द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करायी जाऐगी। रायपुर एवं बिलासपुर की अकादमी में प्रवेश हेतु, 9 से 17 वर्ष तक आयु वर्ग के बालक बालिकाएं जो हाॅकी,एथलेटिक्स, तीरंदाजी में रूचि रखते है तथा बिलासपुर या रायपुर में नियमित रूप से रहकर खेल प्रषिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं, वे चयन प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते है।

जिला स्तरीय सलेक्शन ट्रायल 16 फरवरी को हाॅकी खेल का ट्रायल शासकीय उच्चतर मा.शाला ग्राम-परसापाली,विकासखंड- बिलाईगढ़ एवं गुरू घासीदास शासकीय उच्च्तर मा.शाला कसडोल में तथा दिनांक 18 फरवरी को तीरंदाजी खेल का ट्रायल शासकीय उच्चतर मा. शाला ग्राम- घरजरा, विकासखंड- बिलाईगढ़ में होगा। जिला स्तरीय सलेक्शन ट्रायल में चयनित बालक बालिकाओं को राज्य स्तरीय सलेशन ट्रायल में सम्मिलित कराया जायेगा जिसमें जिले से भाग लेने वाले खिलाड़ियों की अधिकतम संख्या हाॅकी में 10 बालक 10 बालिका, एथलेटिक्स में 12 बालक 12 बालिका, तीरंदाजी में 6 बालक 6 बालिका है। जिले के ऐसे खिलाड़ी बालक बालिकाएं जिनकी आयु 17 वर्ष से कम है तथा जो बिलासपुर या रायपुर की खेल अकादमी में प्रवेश लेने के इच्छुक हैं।वे अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, पूर्ण पता, मोबाईल नम्बर, खेल का नाम, अपने अभिभावक का सहमति पत्र की जानाकारी।विकासखंड बिलाईगढ़ में हाॅकी खेल के लिए श्री अथ्रेंस मिंज व्यायाम शिक्षक मो.न. 8966958945, तीरंदाजी खेल के लिए श्री पूनम साहू मो.न. 9165303393, एथलेटिक्स खेल के लिए श्री संतोष साहू मो. न.9165313200 और श्री आलोक मिश्रा मो.न. 9009369007 तथा कार्यालय वरिष्ठ खेल अधिकारी,खेल एवं युवा कल्याण,कस्तूरबा गांधी परिसार मैंन रोड़ बलौदाबाजार में अपना पंजीयन 15 फरवरी 2021 तक करा सकते हैं।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »