2030 तक हर साल बिकेंगे 1 करोड़ इलेक्ट्रिक वाहन, पैदा होंगी 5 करोड़ नौकरियां: नितिन गडकरी

नई दिल्ली/सूत्र: उम्मीद है कि 2030 तक भारत में सालाना 1 करोड़ इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बेचे जाएंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को अनुमान लगाया कि इससे लगभग पांच करोड़ नौकरियां पैदा होंगी। 19वें ईवी एक्सपो 2023 को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ”वाहन आंकड़ों के अनुसार, भारत में 34.54 लाख ईवी पहले से ही पंजीकृत हैं।”

फ़ाइल फोटो

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भारत में दुनिया का शीर्ष ईवी निर्माता बनने की क्षमता है और सरकार देश को स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

क्या है सरकार की प्लानिंग?

गडकरी ने कहा कि सरकार ने मौजूदा प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को हाइब्रिड और पूर्ण ईवी में बदलने की अनुमति दे दी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए नियमों को अंतिम रूप दे दिया गया है और प्रौद्योगिकी का सफलतापूर्वक प्रदर्शन भी किया जा चुका है, उन्होंने कहा कि सरकार का इरादा सार्वजनिक परिवहन और लॉजिस्टिक्स में ईवी को तेजी से बढ़ावा देने का है।

केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारें भी लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं और इसके लिए कई तरह की छूट भी दे रही हैं। इनमें सब्सिडी, पंजीकरण शुल्क में कटौती या छूट आदि शामिल हैं।

यूपी में इलेक्ट्रिक दोपहिया और चारपहिया वाहन खरीदने वालों को सरकार रजिस्ट्रेशन शुल्क वापस कर रही है। इसके तहत जो लोग नई गाड़ियां खरीद रहे हैं, उन्हें रजिस्ट्रेशन जमा नहीं करना होगा और जिन्होंने पहले ही यह रकम जमा कर दी है, उन्हें सरकार यह रकम लौटा रही है।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »