67 साल की उम्र में नहीं रहे, वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ

रायपुर : वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन हो गया है। उन्होंने 67 साल की उम्र में दिल्ली के अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली। सूत्रों ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे उनका निधन हो गया। दूरदर्शन और एनडीटीवी जैसे न्यूज चैनलों के लिए काम कर चुके दुआ हिंदी पत्रकारिता का जाना-माना चेहरा था।

दुआ को कुछ दिन पहले लीवर इंफेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह पिछले 5 दिनों से अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे। दुआ अपने पीछे दो बेटियां छोड़ गए हैं। दुआ की पत्नी की इसी साल जून में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। दुआ ने कोरोना से जंग भी लड़ें थे और तब से उनका शरीर लगातार कमजोर होता जा रहा था।

मल्लिका दुआ ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “हमारे निर्भीक, निडर, और असाधारण पिता विनोद दुआ का निधन हो गया है। उन्होंने एक अनूठा जीवन जिया, 42 साल तक पत्रकारिता की उत्कृष्टता के शिखर पर बढ़ते हुए हमेशा सच के साथ खड़े रहे। “वह अब हमारी मां, उनकी प्यारी पत्नी चिन्ना के साथ स्वर्ग में है।

विनोद दुआ धूमकेतु की तरह उभर थे। इसके बाद करीब साढ़े तीन दशक तक वह लाइट टावर की तरह मीडिया जगत में चमकते रहे। उन्होंने दूरदर्शन पर गैर-समाचार कार्यक्रमों की एंकरिंग के साथ शुरुआत की, लेकिन बाद में उन्होंने समाचार आधारित कार्यक्रमों की दुनिया में प्रवेश किया और छा गए। चुनाव परिणामों के उनके जीवंत विश्लेषण ने आसमान छू लिया था। प्रणय रॉय के साथ उनकी जोड़ी ने पूरे भारत को मंत्रमुग्ध कर दिया था।

दरअसल, विनोद दुआ का अपना एक अलग अंदाज था। इसमें उनकी बेबाकी और दुस्साहस भी शामिल था। जनवाणी कार्यक्रम में वे जिस तरह से मंत्रियों से सवाल पूछते थे या टिप्पणी करते थे, उस समय की कल्पना करना भी असंभव था।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »