दुनिया के सबसे अमीर देश, यहां हर आदमी रोज कमाता 20 हजार!

रायपुर/सूत्र : Knowledge. दुनिया में अमीर और गरीब के बीच बहुत बड़ी खाई है। किसी के पास अपार धन होता है तो किसी का दो वक्त की रोटी को तरसता है। दुनिया के कई देश बहुत अमीर हैं तो कुछ देशों के आर्थिक हालात बेहद खराब हैं। हम आपको दुनिया के उन देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहद अमीर हैं।

2023 के सबसे अमीर देशों की सूची में आयरलैंड पहले स्थान पर है। यह छोटा सा देश 2023 में दुनिया का सबसे समृद्ध देश बन गया। कम आबादी और आर्थिक स्थिरता इस देश ने यह उपलब्धि हासिल की है। दुनिया की कई महत्वपूर्ण और नामी संस्थाओं ने इस देश में निवेश किया है।

2023 के सबसे अमीर देशों की इस महत्वपूर्ण सूची में अगला देश लक्ज़मबर्ग है। यह देश बहुत मामूली अंतर से आयरलैंड से पीछे है। प्रति व्यक्ति जीडीपी की तुलना में प्रति व्यक्ति आय के मामले में यह आयरलैंड से आगे है। इस देश में प्रति व्यक्ति वार्षिक औसत आय 73 लाख रुपये से अधिक है। यानी यहां एक शख्स रोजाना 20,000 कमाता है।

2023 के सबसे अमीर देशों की लिस्ट में अगला नंबर सिंगापुर का आता है। इस द्वीप देश की आबादी करीब 59 लाख 81 हजार है। देश कई वर्षों से निवेश और व्यापार के लिए एक प्रमुख स्थान रहा है। यहां की औसत वार्षिक प्रति व्यक्ति आय 53 लाख रुपये है। यानी यहां हर दिन एक शख्स 14 हजार रुपये से ज्यादा की कमाई करता है।

2023 के सबसे अमीर देशों में खाड़ी देश कतर का नाम भी शामिल है। संयुक्त राष्ट्र ने 0.855 मानव विकास सूचकांक के आधार पर कतर को अत्यधिक विकसित अर्थव्यवस्था बताया है। इस देश में सालाना प्रति व्यक्ति आय 62,310 अमेरिकी डॉलर यानी 51 लाख रुपए से ज्यादा है। विशाल तेल और गैस भंडार इस देश की महत्वपूर्ण संपत्ति हैं।

2023 के सबसे अमीर देशों में नॉर्वे भी शामिल है। इस यूरोपीय देश की आबादी बहुत कम है और जीडीपी करीब 82,000 डॉलर से ज्यादा है। वहीं, इस देश में औसत सालाना आय 84,000 डॉलर यानी 69 लाख रुपये है। खास बात यह है कि नॉर्वे कई सालों से इस लिस्ट का हिस्सा है।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »