गरियाबंद: संविदा कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

गरियाबंद : संविदा कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले जाने के बाद जिला कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। छत्तीसगढ़ सर्व विभाग संविदा कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारी गांधी मैदान में एकत्र हुए और एक सूत्रीय मांग नियमितीकरण को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन का आगाज किया गया हैं।

जिसमें गरियाबंद जिले के पांच ब्लॉकों से विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में संकल्प के बाद शासकीय गीत गाकर और भारत माता के चल चित्र में पुष्प अर्पित कर अनिश्चितकालीन हड़ताल का आगाज किया।

गौरतलब हैं की कांग्रेस सरकार ने जन घोषणा-पत्र में संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की घोषणा की थी। इस हड़ताल के चलते पहले दिन ही कई विभागों के काम प्रभावित हुई है। महासंघ का कहना है कि संविदा कर्मचारी बीते साढ़े चार साल से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। मगर सरकार द्वारा उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे निराश हो कर कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया है।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »