परिवहन सुविधा केन्द्र हेतु सूची जारी

गरियाबंद : गरियाबंद जिले में परिवहन सुविधा केन्द्र स्थापित करने हेतु जिला परिवहन विभाग द्वारा 06 जून तक आवेदन आमंत्रित किये गये थे। विभाग द्वारा प्राप्त आवेदनों के जांच एवं छटनी पश्चात पात्र-अपात्र की सूची जारी कर दी गई है।

जिसके अनुसार पात्र आवेदकों में देवशरण बेसरा देवभोग, हितेश कुमार राजपूत मैनपुर, विलास सोनी देवभोग, पुर्णेन्द्र कुमार साहू  राजिम, राजेश कुमार साहू छुरा, केसर कुमार सिन्हा मैनपुर, इंदुप्रिया सिन्हा राजिम, विभाश्री सिन्हा राजिम, पुरुषोत्तम सिन्हा गरियाबंद, बेदप्रकाश सिन्हा मैनपुर, प्रमिला साहू गरियाबंद एवं खेमिन साहू गरियाबंद शामिल है।

इसी प्रकार लखन लाल देवभोग, मनोज कुमार साव मैनपुर, देवशिष यदु मैनपुर, किरण कुमार यादव गरियाबंद, तुकेश्वर साहू राजिम, शीतल कुमार साहू राजिम, उषा नागेश गरियाबंद, मोनिका वैष्णव गरियाबंद, महेन्द्र कुमार सिन्हा छुरा, घनश्याम साहू छुरा, नेहा साहू छुरा, शंकर लाल बंजारे छुरा एवं उत्तम सिन्हा छुरा अपात्र पाये गये हैं।

जिला परिवहन अधिकारी के अनुसार विभाग द्वारा जारी पात्र-अपात्र की सूची के संबंध में कोई आवेदक दावा-आपत्ति करना चाहते है, तो वे 08 अगस्त 2022 की शाम 5.30 बजे तक कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर अपना दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उक्त तिथि एवं समय-सीमा के पश्चात किसी भी दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिला परिवहन कार्यालय गरियाबंद से संपर्क किया जा सकता है। 

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »