गुमास्ता एक्ट के तहत् 9 दुकानदारों पर नगर पालिका ने की कार्यवाही : लगाया 14 हजार का जुर्माना

नारायणपुर : कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देशानुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोबिन अली के मार्गदर्शन में नगर पालिका द्वारा नगर के ऐसे दुकानदार जो गुमास्ता एक्ट का पालन नहीं कर रहे थे। उन पर आज चालानी कार्यवाही की गयी। जिसमें नगर में संचालित हेमलाल फ्लैक्स सेंटर पर एक हजार, चंदन मोबाईल एवं हार्डवेयर पर 3 हजार, फनी भूषण मोटर सायकल रिपेयरिंग दुकान पर एक हजार सहित 6 अन्य दुकानदारों पर चलाना लगाया गया।

इस प्रकार कुल 9 दुकानदारों पर कुल 14 हजार रूपये का चालान किया गया। ज्ञात हो कि गुमास्ता एक्ट के तहत् सप्ताह में एक दिन दुकान बंद रखना अनिवार्य है। कार्यवाही के दौरान नगर पालिका के कर्मचारी जवाहर यादव, नेतई सरकार, सुकुमार मंडल, गजाधर, विकास शर्मा, नागेन्द्र नाग और पुलिस विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।  

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »