अवैध धान परिवहन और भंडारण पर प्रशासन ने की कार्रवाई, देवभोग अनुविभाग में तीन हजार से अधिक धान बोरियां जब्त

गरियाबंद : कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन पर लगातार कड़ी कारवाही की जा रही है। देवभोग अनुविभाग के अंतर्गत 15 अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट बनाए गए है। जहा चौबीस घंटे सातो दिन अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा लगातार गस्त की जा रही है।

उपार्जन अवधि के दौरान ओड़िशा प्रांत से जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में विक्रय के लिए आने वाले अवैध धान की परिवहन पर लगातार करवाई की जा रही है। जिसके तहत देवभोग अनुविभाग में अब तक तीन हजार से अधिक धान बोरियां जब्त कर कार्रवाई की गई है। इस कड़ी में देवभोग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं टीम ने तुवसमाल,  नागदेही और देवभोग से तीन गाड़ियां धान के अवैध परिवहन करने पर जब्त कर कार्रवाई की गई।

शिकायत के आधार पर ग्राम दहिगाव में खगेंद्र निधि के घर से 1330 कट्टा जमा धान जब्त किया गया। इसके अलावा तीन अन्य वाहनों से कुल 160 कट्टा धान जब्त किया गया।

कलेक्टर ने कहा कि चौबीसो घंटे चेकपोस्ट पर निगरानी रखे एवं अवैध धान के परिवहन करते पाये जाने पर कठोर कार्यवाही करें, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरते। धान परिवहन एवं भंडारण पर प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »