आधार अपडेट के नियमों में बदलाव, बिना दस्तावेज के भी किया जा सकेगा अपडेट

नई दिल्ली/सूत्र: केंद्र सरकार ने आधार यूजर्स को बड़ी राहत देते हुए डॉक्यूमेंट अपडेट करने के नियमों में ढील दी है. अब आधार यूजर्स बिना दस्तावेज के भी आधार अपडेट करा सकेंगे। इसके लिए यूआईडीएआई ने हेड ऑफ फैमिली की नई सेवा शुरू की है। जिससे आधार की जानकारी को अपडेट करना आसान हो गया है।

पिछले एक दशक के दौरान आधार लोगों के मुख्य पहचान पत्र के रूप में उभरा है। केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही 1100 से ज्यादा सरकारी योजनाओं में पहचान पत्र के तौर पर आधार का इस्तेमाल होता है। पिछले दिनों UIDAI ने आधार यूजर्स को 10 साल पहले जारी किए गए आधार को अपडेट करने को कहा था। अब UIDAI ने आधार अपडेट करने की सर्विस शुरू की है।

UIDAI ने आधार अपडेट करने के लिए हेड ऑफ फैमिली सर्विस लॉन्च किया है। इस सेवा का फायदा सबसे ज्यादा उन आधार यूजर्स को होने वाला है जिनके पास खुद के दस्तावेज नहीं हैं। हेड ऑफ फैमिली के माध्यम से बिना किसी दस्तावेज के आधार को अपडेट किया जा सकता है। 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी आधार उपयोगकर्ता हेड ऑफ फैमिली हो सकता है और अद्यतन प्रक्रिया के माध्यम से परिवार के किसी भी सदस्य की आधार जानकारी को अपडेट कर सकता है।

यूआईडीएआई ने कहा कि हेड ऑफ फैमिली सर्विस उन ग्राहकों के लिए सबसे कारगर साबित होगी, जिनके पास पहचान पत्र के तौर पर सिर्फ आधार कार्ड है। हेड ऑफ फैमिली के प्रमुख बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की आधार जानकारी को अपडेट करना आसान बनाएंगे। यदि आधार उपयोगकर्ता के पास राशन कार्ड, मार्कशीट, विवाह प्रमाण पत्र नहीं है, तो हेड ऑफ फैमिली निर्धारित प्रपत्र भरकर स्वयं सत्यापित कर सकते हैं और इसे UIDAI द्वारा मांगे गए दस्तावेज़ के रूप में अपलोड कर सकते हैं।

यूआईडीएआई के हेड ऑफ फैमिली सर्विस से आधार कार्ड की डिटेल अपडेट करने के लिए यूजर को 50 रुपये का शुल्क देना होगा। आधार अपडेट एक आसान प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन किया जा सकता है।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »