मुख्यमंत्री ने सभी चाटर्ड एकाउंटेट को सी.ए. डे की दी शुभकामनाएं

रायपुर :  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने एक जुलाई ’सी.ए. डे’ के अवसर पर सभी चाटर्ड एकांउटेंट को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि चाटर्ड एकांउटेंट अपनी कुशलता से किसी भी देश, प्रदेश के आर्थिक विकास को मजबूत आधार प्रदान करते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बधेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अनुकूल वातावरण है। उन्होंने इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंटस ऑफ इंडिया से जुड़े देशभर के सी.ए. से अपने वित्तीय प्रबंधन से छत्तीसगढ़ को और अधिक मजबूत बनाने का आव्हान भी किया है।

सीए डे हर साल 1 जुलाई को मनाया जाता है। 1949 में आज के दिन ही इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की स्थापना की गई थी। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया को संसद में पास एक एक्ट के तहत स्थापित किया गया था। हर साल ICAI के स्थापना के दिन 1 जुलाई को चार्टर्ड अकाउंटेंट को सम्मान देने के लिए सीए डे मनाया जाता है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया भारत की राष्ट्रीय प्रोफेशनल अकाउंटिंग बॉडी है। चार्टर्ड अकाउंटेंट एक ऐसा पेशा, जो किसी भी देश की वित्तीय स्थिति को दिशा देता है।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »