राष्ट्रीय गणित दिवस पर एक दिवसीय संगोष्ठी एवं मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन

गरियाबंद : आईएसबीएम विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य पर छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय संगोष्ठी एवं मॉडल प्रदर्शनी का विधिवत आयोजन गणित विभाग, स्कूल ऑफ साइंस एवं विज्ञान क्लब के तत्वाधान में किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.आनंद महलवार ने छात्र-छात्राओं को गणितीय विषय मे आगे बढ़ने, इसे दैनिक जीवन मे जोड़ने के लिए प्रेरित किया।

विश्वविद्यालय के डीन डॉ एन के स्वामी ने महान गणितज्ञ रामनुजन को याद करते हुए कहा कि भारत में सबसे पहले अनंत एवं शून्य का आविष्कार हुआ है तथा यहीं से ही गणना प्रारम्भ हुई। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में डॉ भूपेंद्र कुमार पाठक, जेपी विश्वविद्यालय, सोलन हिमाचल प्रदेश ने रामानुजन के जीवन परिचय का वर्णन करते हुए तथा उनके द्वारा गणित मे दिए गए योगदान के बारे मे जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विशेष वक्ता के रूप में डॉ अरुण राय,शासकीय पॉलटेक्निक महाविद्यालय, जशपुर ने राष्ट्रीय गणित दिवस के मनाए जाने के इतिहास को बताया एवं छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय में गणित मे हो रहे विकास के बारे में जानकारियां दी गई।

प्रोद्योगिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रवीण यादव ने त्रिकोणमिति की उपयोगिता को प्रयोग के माध्यम से समझाया। इस कार्यक्रम में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं कम्प्यूटर विभाग के छात्र छात्राओं द्वारा बनाये गए मॉडल प्रदर्शनी एवं पोस्टर का निरीक्षण उपस्थिति अतिथि एवं  विज्ञान के सभी प्राध्यापको द्वारा किया गया जिसमें विज्ञान विज्ञान क्लब के अध्यक्ष फनिश  पटेल बीएससी अंतिम वर्ष, यश वर्मा बीएससी अंतिम वर्ष, कुणाल साहू बी टेक, चंद्रमणि  एमएससी प्रथम सेमेस्टर ने अपने प्रदर्शनी एवं पोस्टर प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ विनय अग्रवाल एवं  कुसचिव डॉ.बी.पी. भोल ने गणित विभाग को शुभकामनाएं प्रेषित की एवं विज्ञान संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ सोहन लाल साहू ने धन्यवाद् ज्ञापन दिया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन गणित विभाग हेमन्त पाण्डेय सहायक प्राध्यापक गणित एवं सुनील साहू सहायक प्राध्यापक  गणित ने किया।

दीपेश कुमार निषाद, सहायक अध्यापक कम्प्यूटर विभाग एवं रामकृष्ण देशमुख सहायक अध्यापक भौतिकी ने तकनीकी सहायता प्रदान की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विज्ञान फार्मेसी एवं प्रोद्योगिकी के विभागाध्यक्ष, सभी प्राध्यापक एव छात्र – छात्राएं उपस्थित थे।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »