धान तौलाई में गड़बड़ी, किसानों को हो रहा है नुकसान

गरियाबंद: जिले के धान खरीदी केंद्र सिवनी में धान तौलाई में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की जा रही है। यहां प्रति कट्टा 40 किलो 840 ग्राम के वजन पर किसानों का धान लिया जा रहा है। इस तरह प्रति क्विंटल लगभग 1 किलो धान अधिक लिया जा रहा है।

छुरा ब्लॉक के इस उपार्जन केंद्र पर ग्राम हीराबत्तर के किसान तेजउ राम के द्वारा 250 कट्टा धान जो लगभग 100 क्विंटल होगा, गुरुवार को लाया गया था। इस किसान के धान की तौलाई 40 किलो 840 ग्राम के हिसाब से की जा रही थी। इस तरह एक क्विंटल धान की तौलाई में एक किलो की कांटा मारी की जा रही थी। आप को बता दें कि इस तरीके से उक्त किसान के 100 क्विंटल धान से 1 क्विंटल धान की हेरा फेरी कर ली गई।

अनुमान लगाये सकता है की इस केंद्र में प्रति दिन लगभग 1500 क्विंटल से अधिक धान आता रहा है, तब प्रति दिन 15 क्विंटल धान किस खाते में जाता होगा। प्रबंधक चरण सिंह ठाकुर के अनुसार 2 सौ ढाई सौ ग्राम धान होता कितना है, चार दिन छल्ली पड़ी रहेगी तो सुख जाएगा। नोडल अधिकारी से मोबाईल पर बात की गई, तब उन्होंने कहा कि नये पुराने बारदाने का वजन अलग अलग आता है, इसी वजह से तौल में फर्क हो सकता है।

इस धान खरीदी केंद्र में गुरुवार 18 जनवरी तक 52021.20 क्विंटल धान की खरीदी हो गई है। 1010 पंजीकृत किसानों में से अब तक 881 लाभान्वित बताये जा रहे हैं।

दलाल भी सक्रिय

धान खरीदी केंद्र सिवनी के आस पास हमें एक व्यक्ति मिला, जिसने 2500 रु प्रति क्विंटल के हिसाब से धान लेने की बात कही, दलाल ने कहा कि 2200 रु के हिसाब से आपको तत्काल भुगतान किया जायेगा बाकी बाद में मिलेगा। उसने एक व्यापारी का नंबर भी दिया, कुछ अन्य ग्रामीणों के अनुसार आस पास दो ऐसे व्यापारी है जो हजारों क्विंटल धान यहां खपा चुके हैं।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »