आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित

गरियाबंद : एकीकृत बाल विकास परियोजना फिंगेश्वर अन्तर्गत आंगनबाड़ी कार्यकता / सहायिका के रिक्त पदो की पूर्ति हेतु ग्राम रक्शा, भसेरा, पसौद, धुरसा, पथर्री (जामगांव), पोलकर्रा,जामगांव, सोनासिल्ली, बारूला, चरभट्ठी, देवगांव, सिंधौरी, सेंदर, भेण्ड्री (लोहरसी), राजिम के गुरूघासीदास वार्ड 13, सरदार वल्लबभाई पटेल वार्ड 03 राजिम, भक्तिनमाता वार्ड 04 राजिम, एवं फिंगेश्वर के गोकुलनगर वार्ड 08 लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है।

कार्यकर्ता पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 12 वी उत्तीर्ण एवं सहायिका पद हेतु 8वी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही कार्यकर्ता/सहायिका हेतु आयु सीमा 18 से 44 वर्ष है। कार्यकर्ता/सहायिका पद हेतु आवेदन 23 अक्टूबर 2021 तक कार्यालयीन समय 5.30 बजे तक परियोजना कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना फिंगेश्वर में सीधे अथवा पंजीकृत डाक द्वारा जमा किया जा सकता है। अधिक जानकारी हेतु परियोजना कार्यालय फिंगेश्वर एवं संबंधित ग्राम पंचायत से जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »