चीन में हर साल होता है 586 अरब अंडे का उत्पादन, जानें क्या है भारत का हाल?

नई दिल्ली/सूत्र : अंडा पूरी दुनिया में खाया जाता है। कई देशों में यह मुख्य भोजन है। क्या आप जानते हैं दुनिया में सबसे ज्यादा अंडे का उत्पादन किस देश में होता है? जवाब है चीन. इस देश में सालाना 586 अरब अंडे का उत्पादन होता है। FAOSTAT के अनुसार, अंडे के उत्पादन में चीन दुनिया में पहले स्थान पर है। उसके आसपास भी कोई नहीं है। इस सूची में भारत दूसरे स्थान पर है। भारत में सालाना 122 अरब अंडे का उत्पादन होता है। भारत के बाद इंडोनेशिया का नंबर है। इस देश में हर साल 114 अरब अंडे का उत्पादन होता है। दिलचस्प बात यह है कि इस सूची में शीर्ष तीन में मौजूद तीनों देश एशिया के हैं।

दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका सालाना 110 अरब अंडे का उत्पादन करता है। उसके बाद ब्राजील है। इस दक्षिण अमेरिकी देश में हर साल 58 अरब अंडे पैदा होते हैं। शीर्ष दस में मेक्सिको 57 अरब, रूस 44 अरब, जापान 42 अरब, पाकिस्तान 21 अरब और तुर्की 19 अरब शामिल हैं। जर्मनी में सालाना 16 अरब अंडे पैदा होते हैं जबकि नाइजीरिया में यह आंकड़ा 14 अरब है। हर साल अर्जेंटीना में 14 अरब अंडे, यूक्रेन में 13 अरब, ब्रिटेन में 13 अरब, दक्षिण कोरिया में 13 अरब, थाईलैंड और ईरान में 13-13 अरब अंडों का उत्पादन होता है।

सबसे सस्ता अंडा

कुक आइलैंड्स सालाना कम से कम दस लाख अंडे का उत्पादन करता है। हांगकांग में सालाना 40 लाख अंडे, समोआ में 80 लाख, सेशेल्स में 27 करोड़, लक्जमबर्ग में 40 करोड़, बारबाडोस में 53 करोड़ और बुरुंडी में 64 करोड़ अंडे का उत्पादन होता है। भूटान में हर साल 133 करोड़ अंडे का उत्पादन होता है, जबकि फिजी में यह आंकड़ा 178 करोड़ है। भारत में सालाना 122 अरब अंडे का उत्पादन होता है। भारत की जनसंख्या लगभग 1.4 अरब है। वहीं, चीन में अंडे का उत्पादन भारत से करीब पांच गुना ज्यादा है। हालांकि दुनिया में सबसे सस्ता अंडा भारत में है, लेकिन स्विट्जरलैंड में यह सबसे महंगा है।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »