रायपुर की फर्जी महिला नक्सली, 5 आरोपियों के साथ गरियाबंद से गिरफ्तार

गरियाबंद : फर्जी नक्सली बनकर सरपंच से 5 लाख रुपये की उगाही करने वाले सभी 6 फर्जी नक्सलियों को जिला पुलिस गरियाबंद ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिए हैं। थाना छुरा में प्रार्थी हेमू नागेश पिता विष्णु राम उम्र 30 साल निवासी खुड़ियाडीह थाना छुरा ने दिनाँक 25.08.2022 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाँक 22-23/08/2022 के दरम्यानी रात्रि में 03-04 नकाबपोस हथियारबन्द नक्सली इनके घर मे घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुए 5 लाख रुपये की मांग किये थे।

रिपोर्ट पर थाना छुरा में अपराध क्रमांक 107/2022 धारा 323, 458, 384, 34, 386, 387, 419, 398 भादवि दर्ज किया गया था।

मामले कि गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी छुरा ने जिला के आला अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गयी। जिला गरियाबंद के पुलिस कप्तान जेआर ठाकुर के दिशा-निर्देश, में स्पेशल टीम गठित कर प्रकरण के त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया गया।

जिसके पश्चात स्पेशल टीम, सायबर सेल एवं थाना छुरा के टीम द्वारा सूचना तन्त्र को सक्रिय किया गया था, मुखबिर द्वारा दिये गए सूचना के आधार पर संदेही प्रह्लाद नायक, रोहित नायक, गेमेन्द्र ध्रुव, ओमप्रकाश निषाद, गौतम चक्रधारी एवं सढ्ढु मोवा रायपुर निवासी पायल मानिकपुरी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर सभी 6 आरोपियों द्वारा अपना जुर्म कबूल कर घटना को अंजाम देने में उपयोग किये एयर गन तथा नक्सली वर्दी एवं अन्य सामग्री को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। सभी 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।               

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »