इसरो को मिली बड़ी सफलता! INSAT-3DS उपग्रह लॉन्च, मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी

रायपुर: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को शनिवार को एक बड़ी सफलता मिली, जब उसने यहां से जीएसएलवी रॉकेट से तीसरी पीढ़ी के मौसम पूर्वानुमान उपग्रह ‘इनसैट-3डीएस’ को सफलतापूर्वक लॉन्च किया।

इस उपग्रह का उद्देश्य पृथ्वी की सतह और महासागर के अवलोकन के अध्ययन को बढ़ावा देना है। यहां से 51.7 मीटर लंबे जीएसएलवी-एफ14 रॉकेट को लॉन्च किया गया. प्रक्षेपण देखने के लिए एकत्र हुई भीड़ ने रॉकेट के उड़ान भरते ही खुशी मनाई और तालियां बजाईं।

इसरो ने कहा कि 2,274 किलोग्राम वजनी उपग्रह भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) सहित पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत विभिन्न विभागों को सेवाएं देगा। एक जनवरी को पीएसएलवी-सी58/एक्सपोसेट मिशन के सफल प्रक्षेपण के बाद 2024 में इसरो के लिए यह दूसरा मिशन है।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »