05 अक्टूबर को नवाचारी गतिविधियाँ समूह द्वारा राष्ट्रीय शैक्षिक वेबीनार का आयोजन

मध्य और उत्तर भारत के नवाचारी शिक्षकों की प्रस्तुति

राज्य एडमिन लोकेश्वर सोनवानी

गरियाबंद : देश के सभी राज्यों से जुड़े और सबसे बड़े नवाचारी शिक्षक समूह “नवाचारी गतिविधियाँ समूह भारत” द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक वेबीनार के द्वितीय दिवस 05 अक्टूबर 2020 को मध्य एवं उत्तर भारत के नवाचारी शिक्षक/ शिक्षिकाओं के कार्यो की प्रस्तुति होगी। इसमें आज 05 अक्टूबर को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, गुजरात, राजस्थान, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल,  हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, दमन-दीव एवं दादर नगर हवेली राज्यों के शासकीय विद्यालयों में पदस्थ शिक्षक निम्न बिन्दुओं पर अपनी बात रखेंगे। गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए नवाचार/अन्य उत्कृष्ट कार्यों की आवश्यकता, देशभर के शासकीय शिक्षकों के स्वयं के नवाचार/अन्य उत्कृष्ट कार्य एवं लाभ,कोविड-19 के दौरान पढ़ाई जारी रखने के लिए सभी राज्यों के शिक्षकों के विभिन्न प्रयास।

सर्व विदित है कि विद्यालयों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए नवाचार एवं अन्य उत्कृष्ट गतिविधियों का विशेष महत्व होता है। शिक्षा विभाग द्वारा भी विद्यालयों में नवाचार करने के लिए प्रोत्साहन दिया जाता है। उसी संदर्भ में शासकीय विद्यालयों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों द्वारा निर्मित एवं संचालित “नवाचारी गतिविधियां समूह” पिछले तीन वर्षों से लगाकर प्रयास कर रहा।यह समूह नवाचार के आदान-प्रदान करने का एक विशाल मंच है। इस समूह में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ ही राष्ट्रीय स्तर के ग्रुप में सभी 28 राज्यों और सभी 8 केन्द्र शासित प्रदेशों के शिक्षक इनके स्वयं के प्रयास से जुड़े हुए हैं। जो पूरे देश को एक मंच पर लाने का अद्भुत प्रयास किया गया है। इस समूह के प्रमुख श्री संजीव कुमार सूर्यवंशी, शिक्षक , शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नन्दौरकलाँ , विकास खण्ड- सक्ती, जिला- जांजगीर-चांपा (छ.ग.) है।

गरियाबंद जिले से इस समूह में कु.पुष्पा शुक्ला देवभोग, राज्य एडमिन, लोकेश्वर सोनवानी गरियाबंद, रायपुर सम्भाग एडमिन के रूप में, अवनीश पात्र, पूरण लाल साहू, देवानन्द साहू, पुनारद निषाद, उमेश यदु, अनिल मेघवानी, फनेन्द्र साहू, निर्मला शर्मा, चित्रसेन पटेल, कांतिलाल साहू, यशवंत बघेल पवन कौशिक सहयोग कर रहे हैं। इस कार्यक्रम का YouTube एवं अन्य प्लेटफॉर्म पर सीधा प्रसारण होना है।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »