जिले में अब तक 28 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन

धान खरीदी हेतु बारदानों की पर्याप्त व्यवस्था

गरियाबंद :  गरियाबंद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय हेतु जिले में कुल 76040 किसानों का पंजीयन किया गया है, जो गतवर्ष पंजीकृत कृषक संख्या 71436 की तुलना में लगभग 4604 अधिक है। कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु जिले में कुल 97320.9100 हेक्टेयर धान के रकबे का पंजीयन किया गया हैं, जो कि गतवर्ष पंजीकृत रकबे 96598.6792 हेक्टेयर की तुलना में लगभग 722.231 हेक्टेयर अधिक है। इस वर्ष गिरदावरी के माध्यम से जिले में लगभग 4604 नवीन किसानों के 722.231 हेक्टेयर नवीन रकबे का भी पंजीयन किया गया है। जिले में पंजीकृत 76040 कृषकों में से अब तक लगभग 67289 किसानों से लगभग 283194 मेट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है।

गतवर्ष इसी अवधि में 52308 किसान से 193290 मेट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया था। इस प्रकार गतवर्ष की तुलना में अब तक लगभग 29 प्रतिशत अधिक कृषकों से धान का उपार्जन किया जा चुका है। जिले में अब तक लगभग 88.48 प्रतिशत् पंजीकृत कृषक अपने धान का विक्रय कर चुके है। राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी हेतु निर्धारित अंतिम तिथि तक जिले में और किसानों से धान उपार्जन की प्रक्रिया जारी रहेगी। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने बताया कि जिले में धान बेचने वाले कृषकों को विक्रय किये गये धान के एवज में अब तक 53069.62 लाख रूपये से अधिक का राशि भुगतान किया जा चुका है। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में जिले में 32 लाख मेट्रिक टन धान का उपार्जन अनुमानित है। उक्त अनुमान के विरूद्ध जिले में अब तक लगभग 28 लाख मेट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है एवं लगभग 4 लाख मेट्रिक टन धान उपार्जन किया जाना शेष है। शेष धान के उपार्जन हेतु लगभग 2000 गठान बारदानों की आवश्यकता होगी, जिसके विरूद्ध पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की जा रही है।

कलेक्टर ने बताया कि जिले में कस्टम मिलिंग हेतु धान के उठाव से लगभग 100 गठान मिलर बारदानें प्राप्त होने है। इसके अलावा पीडीएस में 100 गठान, एक भर्ती एचडीपीई/पीपी से 100 गठान एवं नवीन एचडीपीई/पीपी के 50 गठान बारदानें प्राप्त होने है। पीडीएस दुकानों से अतिरिक्त बारदानों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के उददेश्य से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत माह फरवरी 2021 के खाद्यान्न आबंटन का वितरण माह जनवरी 2021 से किया जा रहा है। इस प्रकार जिले में शेष खरीदी हेतु आवश्यक बारदानों की शत्प्रतिशत उपलब्धता जिला प्रशासन सुनिश्चित की जा चुकी है। उपरोक्त व्यवस्था के बावजूद भी यदि किसी समिति में बारदानों की आवश्यकता उत्पन्न होती है, तो इस हेतु किसान बारदानों में धान खरीदी की अनुमति भी राज्य शासन द्वारा प्रदान की गई है। इस प्रकार जिले में धान खरीदी हेतु बारदानों की

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »