कलेक्टर ने गौठान प्रबंधन समिति को 5 हजार 850 रुपये का चेक वितरित कर वर्मी कंपोस्ट विक्रय केन्द्र की शुरुआत

सुखसागर/बलौदाबाजार : गोधन न्याय योजना के अंतर्गत आज जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने भाटापारा तहसील स्थित मॉडल गौठान ग्राम गोढ़ी एस मे गौठान प्रबंधन समिति को वर्मी खाद के बदले राशि का भुगतान चेक के माध्यम से किया गया। इसी के साथ ही मॉडल गोठान में वर्मी खाद के विक्रय केंद्र की विधिवत शुरुआत हो गया है। यह राशि गोठान प्रबंधन समिति के माध्यम से वहाँ कार्यरत महिला स्व सहायता समहू को दिया जायेगा। ग्राम गोढ़ी एस में कार्यरत श्री कृष्णा महिला समूह की अध्यक्ष रजनी बाई  निषाद ने बताया की विगत कुछ महीनों से वर्मी कंपोस्ट का निर्माण किया जा रहा था। गोधन न्याय योजना से गोबर खरीदी के पश्चात यह पहली खेप निकली है। जिसमें से 7 क्विंटल 87 किलोग्राम खाद बना है। जिसे 30 -30 किलो ग्राम के पैकेट बना कर उद्यानिकी विभाग को बेचा गया है।

उद्यानिकी विभाग के द्वारा 8 रुपया प्रति किलो ग्राम से यह खाद खरीदी कर उनका भुगतान 5 हजार 8 सौ 50 रुपये की राशि चेक के माध्यम से कर दिया गया है। उन्होंने आगें बताया की खाद की पैकेजिंग भी मशीन से महिला स्व सहायता समूहों के द्वारा ही किया जा रहा है। जिससे खाद की गुणवत्ता में भी निखार आया है। समूह की अध्यक्ष रजनी बाई ने कहा की गोठान में 2 समूह कार्यरत जिसमें प्रत्येक समूह में दस दस महिला कार्यरत है। समुहों के द्वारा बाड़ी, मशरूम उत्पादन,धूप अगरबत्ती, जीवामृत निर्माण के साथ ही चारागाह में मक्का एवं गेंदा फुल का भी रोपण किया गया है। मशरूम का लगभग 13 किलो से अधिक का उत्पादन हो गया है जिसे स्थानीय बाजार में बेचा जा चुका है। इसे 3 सौ रुपये प्रति किलो के दर से बेचा गया है। उसी तरह 10 दिनों पहले ही लगभग 5 किलो गोंदा का फूल भी बेचा गया है। साथ ही साथ समूह द्वारा अभी अस्थायी कड़कनाथ मुर्गी पालन भी किया जा रहा है। वर्तमान में इसकी सँख्या 1सौ 40 है। अभी मुर्गी करीब1 से डेढ़ किलो का हो गया है। आने वाले 1 महीनों के बाद भी वह विक्रय योग्य हो जाएगा। दीपावली के पहले हम महिलाओं को इस तरह अतिरिक्त आय का सृजन होना एक बड़ी बात है। गोठान में गोबर खरीदी से लेकर वर्मी कंपोस्ट तक के निर्माण में महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों को रोजगार मिल रहा है। इससे हम आत्मनिर्भर होने के साथ ही अतिरिक्त आय की प्राप्ति हो रही है। गोठान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चोला राम सेन ने बताया की समिति द्वारा लगातार गोबर की  खरीदी एवं उनका भुगतान निरंतर किया जा रहा है।

कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने कहा की गोठान को मल्टी एक्टिविटी सेंटर में बदलना हमारा पहला लक्ष्य हैं। गोधन न्याय योजना की शुरूआत जिस उद्देश्य से किया गया था उसके परिणाम अब दिखने लगें है। जिले में बन रहे गोठान में वर्मी कंपोस्ट की क्वालिटी एवं पैकेजिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की ने बताया की गोधन न्याय योजना का सतत रूप से निगरानी रखी जा रही है। जिले के गोठान को और बेहतर कैसा किये जा सकते है उस पर सतत रूप से नयी योजनाएं बनायी जा रहीं है। गोठान को  रोजगार के केंद्र में और अधिक विकसित कैसा किये जा सकतें है उस के लिए कुछ और नये प्रयोग किये जा रहा है। सभी जनपदों में महिला स्व सहायता समूहों को रोजगार के नये अवसर का सृजन हो उसके लिए उन्हें लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ हरिशंकर चैहान,भाटापारा एसडीएम महेश राजपूत,जनपद पंचायत सीईओ चन्द्र शेखर पात्रे, ग्राम के सरपंच गौरी सुरेन्द्र वैष्णव उद्यानिकी विभाग के अधिकारी सहित बड़े सँख्या पंचायत विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »