विधायक श्री डमरूधर पुजारी की अनुशंसा पर 11 निर्माण कार्यों के लिए 58 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

कनकराम/देवभोग :  बिन्द्रनवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री डमरूधर पुजारी के अनुशंसा पर विकासखण्ड देवभोग में 25 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर द्वारा प्रदान किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवभोग विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम दहीगांव  में पंचराम के ब्यारा से आदिवासी शमशानघाट सड़क रास्ता पर सी.सी.रोड निर्माण तथा अंकुर घर से कपुरचंद के खेत तक सी.सी.रोड निर्माण हेतु 7-7 लाख रूपये की स्वीकृत किया गया है।

इसी प्रकार ग्राम दबनई में कश्यप पारा के गली में सी.सी.रोड निर्माण हेतु 6 लाख रूपये, ग्राम सुपेबेड़ा में मेनरोड से छोटीपदर गुड़ी मार्ग पर पुलिया निर्माण तथा ग्राम सुपेबेड़ा में ही मां ठाकुरानी मंदिर से गयाराम के तालाब तक सीसी रोड निर्माण, ग्राम पंचायत मुंगिया में छोटी गुड़ी रोड से तुमनाथ के घर तक सीसी रोड निर्माण, ग्राम पंचायत कुम्हड़ईखुर्द में बड़ बुड़ी घर से खिरसिन्धु के घर तक सीसीरोड निर्माण, ग्राम भैरीगुड़ा प्राथमिक शाला कुशोराम के खेत सीसी रोड निर्माण, ग्राम पंचायत खोकसरा के ग्राम खम्हारगुड़ा में कुशोराम के खेत में पुलिया निर्माण तथा ग्राम पंचायत डोहेल के ग्राम झराबहाल में सामुदायिक भवन हेतु प्रत्येक निर्माण कार्य के लिए 5-5 लाख रूपये और ग्राम मुंगिया में रंगमंच निर्माण हेतु 3 लाख रूपये स्वीकृत किया गया है। क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व संबधित जनपद के मुख्यकार्यपालन अधिकारी को दिया गया है।  

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »