स्वच्छता अभियान के तहत महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण

प्रतिनिधि/गरियाबंद : गरियाबंद ब्लाक के ग्राम पंचायत हरदी कासरबाय में स्वावलंबी महिला विकास समिति गरियाबंद द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण कर, उसके उपयोग करने के फायदे और नही करने के नुकसान बताये गए।

रानी साहू के नेतृत्व में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। संस्था पदाधिकारी ताकेश्वरी साहू ने बताया कि कोरोना काल के समय से सेनेटरी पेड का वितरण हर माह संस्था द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर संस्था के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »