जिला मुख्यालय में पदस्थ अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टरों के बीच कार्य-विभाजन

सुखसागर/बलौदाबाजार : जिला कार्यालय में पदस्थ अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टरों के मध्य नये सिरे से कार्य-विभाजन आदेश जारी किया गया है। कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने प्रशासिनक काम-काज में कसावट लाने के उद्देश्य से पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए 18 नवम्बर को नया कार्य विभाजन आदेश जारी किया है। नये आदेश के अंतर्गत संयुक्त कलेक्टर सुश्री लवीना पाण्डेय को खाद्य शाखा का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।

जिला कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिला पंचायत की सीईओ डॉ.फरिहा आलम सिद्धिकी को अपर कलेक्टर विकास, सर्व शिक्षा अभियान, साक्षर भारत, कौशल विकास उन्नयन की जवाबदारी सौंपी गई है। अपर कलेक्टर श्री आर.पी.गुप्ता को एडीएम के साथ ही जिला विवाह अधिकारी, विभागीय जांच अधिकारी, जिला न्यायालय से समन्वय, जनसूचना अपीलीय अधिकारी, कॉलोनी विकास की अनुज्ञा, नागरिकता एवं पासपोर्ट, वित्त एवं स्थापना, एस.डब्ल्यू शाखा, लायसेंस, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, अंत्यावसायी, समाज कल्याण, कृषि, उद्यानिकी, मछलीपालन एवं वेटेरिनरी सेवाएं, अल्प बचत शाखा, संजीवनी कोष, मुख्यमंत्री की घोषणा एवं भू-अभिलेख का प्रभार सौंपा गया है। 

संयुक्त कलेक्टर सुश्री इंदिरा देवहारी को उप जिला निर्वाचन अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, मुख्यमंत्री डी.ए.व्ही, सूचना का अधिकार एवं प्रभारी अधिकारी न्यायालय कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर सुश्री लवीना पाण्डेय को खाद्य सहित राहत एवं आपदा प्रबंधन, भू-अर्जन शाखा, राजस्व लेखा, कृषि, उद्यानिकी, मछलीपालन एवं पशु चिकित्सा सेवाएं, श्री बजरंग कुमार दुबे को डीएमएफ, भू-अभिलेख शाखा, केन्द्रीय विद्यालय एवं नवोदय विद्यालय, डिप्टी कलेक्टर श्री मिथलेश डोण्डे को शिकायत शाखा, परीक्षा, सीएसआर, अंत्यावसायी, लोकसेवा गारण्टी,  लोक सेवा केन्द्र एवं च्वाईस, डिप्टी कलेक्टर श्री टी.आर.माहेश्वरी को हिन्दी अभिलेख कोष्ठ, डूडा, ग्राम एवं नगर निवेश, नजूल शाखा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री श्यामा पटेल को जिला कोषालय, नगर सेना एवं रेडक्रास, जनगणना, परीक्षा शाखा, जिला वक्फ बोर्ड कमेटी का प्रभार सौंपा गया है।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »