मगरलोड में खुलेआम अवैध रेत खनन

मगरलोड : अवैध रेत उत्खनन पर मुख्यमंत्री के सख्त कार्रवाई के आदेश के बाद भी प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोई है। हालात दिनों-दिन विस्फोटक होते जा रहे हैं। मगरलोड क्षेत्र के लड़ेर, पाहन्दा, कपालपोढ़ी, कुल्हाड़ीकोट में बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है। 24 घंटे पोकलैंड लगाकर लगातार उत्खनन किया जा रहा है। लेकिन प्रशासन चुप्पी साधे है।

मगरलोड ब्लॉक अवैध रेत खनन का अड्डा बन गया है। क्षेत्र के दर्जनों माफिया यहां अवैध उत्खनन के कारोबार से जुड़े हैं। अवैध रेत खनन के मामले में ग्रामीणों, युवा कांग्रेसी, बीजेपी आदि पार्टियों ने मगरलोड में कुछ दिन पहले चक्काचाम कर अवैध रेत खनन व परिवहन का विरोध किया था। फिर भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

रेत उत्खनन मामले में जिला खनिज अधिकारी को कई बार कॉल किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अफसर जवाब देने से बच रहे हैं। हैवी वाहनों से रेत परिवहन करने से गांव की सड़कें खराब हो रही है। वहीं तेज रफ्तार हैवी ट्रक गांव से निकलने पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »