मोपका में हुआ फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

सुखसागर/बलौदाबाजार : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के सफलता पूर्वक दो वर्ष पूरा होने पर उनकी उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क विभाग के माध्यम तथा कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखण्डों में एक दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज भाटापारा विकासखंड के सबसे बड़े राजस्व ग्राम मोपका मे विकासखण्ड स्तर पर एक दिवसीय फ़ोटो प्रदर्शनी लगाई गई। राज्य सरकार के उपलब्धियों पर आधारित इस फोटो प्रदर्शनी को लोगों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। फोटो प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में वर्ष में हुए सभी बडे उल्लेखनीय कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वय से आम नागरिकों के जीवन में आ रहे बदलाव को फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से जनता के बीच पहुचाई जा रही है।

इस फोटो प्रदर्शनी में बिजली बिल हाफ योजना,अल्पकालीन कृषि ऋण माफ योजना,गोधन न्याय योजना,25 सौ रूपये प्रति क्विंटल की दर पर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी,राजीव गांधी न्याय योजना,गौठान,उद्यानिकी सहित विभिन्न योजनाओं पर आधारित आकर्षक फोटो को प्रदर्शित किया गया है। सप्ताहिक बाजार मे पास के ग्राम मोपकी से आये सोमन रजक ने बताया की मनरेगा के माध्यम से हम लोगों को लाकडाउन्न के समय रोजगार उपलब्ध हुआ है। उन्होंने प्रदर्शनी की तारीफ करतें हुए दो सालों में हुए विकास कार्यों की सरहाना किया। इस दौरान गाँव के सरपंच श्रीमती कुमारी टंडन एवं गाँव के प्रतिष्ठित फिजियोथेरेपी डॉ सोनू वर्मा भी उपस्थित थे।

तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन भाटापारा तहसीलदार मयंक अग्रवाल, जनपद पंचायत सीईओ चंद्रप्रकाश पात्रे सहित उद्यान अधीक्षक डी एस तोमर,सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी एच एस ठाकुर,कृषि विस्तार अधिकारी सी पी महिलांग,महेंद्र बंजारे,मत्स्य निरीक्षक एस सान्याल,महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर सरला नेताम,आँगनबाड़ी कार्यकर्ता सत्यरूपा पाटकर,सुकून साहू,लीला ध्रुव,उमा डहरिया,मालती दिवाकर,संगीता वर्मा, समाज कल्याण विभाग से हेमलाल वर्मा,बिहान वायपी सुमन शिखा सहित पंचायत विभाग के बहुत से अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे। विभिन्न योजनाओं पर आधारित पुस्तकों का निःशुल्क वितरण

राज्य सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों पर जनसंपर्क विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं पर आधारित पुस्तकों का प्रकाशन किया गया है। प्रकाशित पुस्तकों में राज्य सरकार के दो वर्षों में किए गए कार्यों का सचित्र उपलब्ध है। जो प्रतियोगी छात्राओं सहित आम लोगों को योजना सम्बंधित जानकारी हेतु बहुत ही उपयोगी है। प्रदर्शनी स्थल पर प्रचार सामग्रियों का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य सरकार के दो वर्षों की उपलब्धि पर आधारित संबल शासन की कल्याणकारी योजनाएं,छत्तीसगढ़ विचार माला, गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ जन-गण-मन की विजय गाथा मनरेगा,आवश्यकताः बोधघाट महत्ताः इन्द्रवती,पहल, लोकवाणी आपकी बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ,जय हिन्द जय छत्तीसगढ़,हमारे राम,हमारे बापू, न्याय विरात और विस्तार, आरंभ अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति को न्याय पर आधारित पुस्तक का प्रकाशन किया गया है।

Show More

KR. MAHI

CHIEF EDITOR KAROBAR SANDESH

Related Articles

Back to top button
Translate »